चार IPS अफसरों के तबादले,इन जिलों के एसपी बदले,देखे सूची

Shri Mi
1 Min Read

भोपाल।मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए, जिसमें तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी बदल दिए हैं।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार छतरपुर एसपी कुमार सौरभ को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी), पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। इसी तरह बडवानी एसपी डी आर तेनीवार को एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल में स्थानांतरित किया गया है। उमरिया एसपी सचिन शर्मा को छतरपुर एसपी और पीटीएस तिघरा के एसपी राकेश कुमार सिंह को एसपी रीवा की जिम्मेदारी दी गयी है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये  

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close