चिडीमार बंदूक से बुजुर्ग घायल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

TORAVA THANAबिलासपुर—तारबाहर ब्रम्हकुमारी आश्रम से ध्यान योग के बाद वापस लौट रहे एक वृद्ध चिडीमार बंदूक का छर्रा लगने से घायल हो गया। आश्रम के चौकीदार ने घायल को अस्पताल में दाखिल कराया है। इलाज के बाद वृद्ध ने मामले की शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज करवाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           पुलिस जानकारी के अनुसार तारबाहर डिपरापारा शिव मंदिर के पास रहने वाले प्रतीम लाल राठौर ने शिकायत दर्ज कराई है। प्रतीम लाल ने पुलिस को बताया कि वह रात को आठ बजे ध्यान योग केन्द्र से घर लौट रहा था।  आश्रम से थोडी दूर उसके सिर पर तेजी से कुछ टकराया वह गिर गया।

                       सुबह जब होश आया तो पता चला की वह हास्पिटल में है। डॉक्टर ने बताया कि उसके सिर में चिडिमार बंदूर का छर्रा लगा है। जिसके चलते वह घायल होकर गिर गया था। इसके बाद प्रीतम सिंह ने मामले की रिपोर्ट  थाने में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी एस एच शुक्ला ने बताया कि प्रार्थी ने अपने बयान में अज्ञात हमलावर बताया है।  मामले को जांच में लिया गया है कार्रवाई की जाएगी।

close