चोरों ने मचाया शहर में आतंक..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

chori_kandबिलासपुर–चोरो का आंतक थमने का नाम नही ले रहा है।  48 घंटो के भीतर सिविल लाइन के कस्तूबा नगर में चार घरो को चोरों ने निशाना बनाया। हजारों का माल पार कर दिया। सिविल लाइन पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज चोरो की तलाश कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   एक दिन पहले चोरों ने कुदुदण्ड के चार मकान, तोरवा में मोबाइल दुकान और सरकंन्ड़ा में एक सूने मकान को निशाना बनाया था। 48 घंटो के भीतर कस्तूरबा नगर के चार मकानो का ताला चोरों ने तोड़ा है। आरोपियों ने सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी रकम पर हाथ साफ किया है। एक मकान में वारदात को अंजाम देने पहुचे चोरो के मनसूबे उस समय फेल हो गये जब मकान मालिक जाग गया। उसने चोरो को पकड़ने का असफल प्रयास किया। पीडित ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज करायी है।

                         पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेश्वर उर्फ दीवाना ठाकुर पिता दिलीप ठाकुर कस्तुरबानगर निवासी के मकान से चोरो ने अालमारी का लॉकर तोड़कर सोने का मंगलसूत्र चांदी के दो पायल और 6 सौ रूपये पर हाथ साफ किया है। दूसरी वारदात चोरो ने चाल के योगेश्वर उर्फ विक्की के घर को निशाना बनाया। यहां से एक मोबाइल और 15 सौ रूपये हाथ साफ किया। अलमीरा का लॉकर तोडने में चोर नाकाम रहे। जिसमें सोने चांदी के जेवरात थे। तीसरी घटना पास के ही मकान रमेश यादव के घर की है। जैसे ही चोर घर में दाखिल हुए मकान मालिक जाग गया। उसने चोरो को पकडने का असफल प्रयास किया। चोर भागने में कामयाब रहे। चोरो ने चाल के ही एक अन्य मकान को भी निशाना बनाया। सिलेन्डर और एक मोबाइल फोन पर हाथ साफ किया। सभी ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है।

close