चौथी बार नहीं माफ करेगी जनता…जोगी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

ajjeet jogiरायपुर—पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने भाजपा पर मिया मिठ्ठू का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार का थोथा गुणगान हास्यास्पद है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बारह साल की थोथी उपलब्धियों का श्रेय लेकर वाहवाही लूटने के प्रयास कर रही है। प्रदेश की बारह साल पुरानी भाजपा सरकार में करोड़ों अरबों के घोटाले और अपराध हो रहे हैं। नक्सली जघन्य वारदातों की लम्बी फेहरिस्त है। अब यह सब कुछ स्थायी हो चुके हैं।  प्रदेश के मूल निवासी अपने मूलभूत अधिकारों से पिछड़ते जा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           जोगी ने कहा है कि अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग बाहुल्य क्षेत्र में इन वर्गों के किसी भी व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद के योग्य तीसरी बार भी नहीं समझा। प्रदेश की जनता को भाजपा ने तीन बार सत्ता दी। लेकिन उनकी समस्याएं जस की तस हैं। छ.ग. की सौम्य सरल एवं भोली-भाली जनता अब सब समझ चुकी है। भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है।

                     उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेकने का मन छ.ग. की जनता बना चुकी है। तीन बार ठगी गई प्रदेश की जनता अब और ठगी का शिकार होने वाली नहीं है। जोगी ने कहा कि भाजपाई पदाधिकारी, मंत्री और नेता इन बारह वर्षों में आर्थिक रूप से सशक्त हो चुके हैं। भाजपा का कार्यकर्ता अभी भी हाथ फैलाये हुए वहीं खड़ा है जहां बारह वर्ष पहले खड़ा था।

close