चौथी बार भी बनाएंगे प्रदेश में सरकार..धरमलाल

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG_20160110_125847बिलासपुर— प्रदेश भाजपा कमान संभालन के बाद पहली बार पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि संगठन को मजबूत और व्यवस्थित बनाना उनकी जिम्मेदारी है। मनोनित अध्यक्ष रहते हुए भी हमने यही काम किया है। हमारा प्रयास है कि संगठन का कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे। साल 2018 में भाजपा चौथी बार सरकार बनाएगी। भाजापा कार्यकर्ताओं की तरह इस चुनाव में भी संगठन का अहम योगदान होगा। आज प्रेस क्लब में यह बातें धरमलाल कौशिक ने कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       धरमलाल कौशिक ने बताया कि इस भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझे दुबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। पहली बार मुझे मनोनित किया गया था इस बार चुनाव के जरिए मुझे प्यार मिला है। पार्टी को सर्वव्यापी और व्यवस्थित बनाने की योजना शुरू हो गयी है। उन्होने कहा कि पहले प्रदेश में 13 लाख कार्यकर्ता होते थे।अब तीस लाख से अधिक हो गयी है। सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या 23 लाख से 36 लाख पहुंच गयी है। कार्यकर्ताओं और जनता के साथ सीधा संवाद रहे इस बात को ध्यान में रखते हुए मंडलों की संख्या में विस्तार किया गया है। प्रदेश में पहले 295 मंडल हुआ करते थे। लेकिनम अब इनकी संख्या बढ़कर 403 हो गयी है। जाहिर सी बात है कि अब जनता और कार्यकर्ताओं से हमारा सीधा संवाद होगा। हमने निर्णय लिया है कि सरकारी की योजनाएं बेहतर क्रियान्यवयन के साथ जन-जन तक पहुंचे और जनता को जल्दी से जल्दी योजनाओं का लाभ मिले इसलिए हम सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।

            कौशिक ने कहा कि जब संगठन और सरकार काम करेगी तो भाजपा निश्चित रूप से चौथी बार भी विधानसभा चुनाव जीतेगी। आगामी तीन साल में संगठन सरकार के साथ मिलकर आम जनता के बीच पहुंच बनाएंगी। पूरा विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद चौथी बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को मिलेगी।

                 जोगी के निष्कासन से भाजपा को कितना नुकसान और कांग्रेस को कितना फायदा हुए के सवाल पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। भाजपा को नुकसान होने का सवाल ही नहीं उठता। कांग्रेस को क्या मिलेगा इस बारे में उन्हें कुछ नहीं कहना है। अंतागढ़ टेप काण्ड और भाजपा की भूमिका पर कौशिक ने कहा कि भाजपा का इससे कुछ लेना देना नहीं है। इसमें किसी कार्यकर्ता की कोई भूमिका नहीं है। कांग्रेस के नेता इसमें शामिल हैं या नहीं इस बारे में भी उन्हें कुछ नहीं बोलना है। धरमलाल ने कहा कि अभी कुछ लोग दिल्ली गए थे। बिना मिले वापस आ गये। अब दूसरे लोग जाएँगे..उनसे मुलाकात होगी भी या नहीं। जब पार्टी प्रमुख ही प्रदेश कांग्रेस से मिलना नहीं चाहता है तो अब इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस में किस हद तक गुटबाजी है।

             एक अन्य सवाल के जवाब में धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा में चेहरों की कमी नहीं है। इसलिए जोगी का भाजपा में आना कोई महत्व नहीं रखता है।  उन्होने कहा कि मंतूराम से हमारी हमेशा मुलाकात होती है। वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पिछले कुछ दिनों में निकाय चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार पर कौशिक ने कहा कि सिर्फ कुछ चुनाव परिणाम के विरोध में जाने से भाजपा की लोकप्रियता को कम कर नहीं आका जाना चाहिए। उन्होने कहा कि निकाय चुनाव में ओव्हरआल भाजपा प्रतिनिधियों की जीत ज्यादा हुई है। जनप्रतिनिधियों की संख्या भी ज्यादा है।

           कार्यकारिणी बनाने के सवाल पर कौशिक ने कहा कि प्रदेश में अभी 8 जिलों में संगठन का चुनाव पूरा नहीं हुआ है। चुनाव के बाद फरवरी महीनें में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।

            पत्रकार वार्ता में प्रेस क्लव अध्यक्ष शशिकांत कोन्हेंर और प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और सीजीवाल के संपादक रूद्र अवस्थी भी उपस्थित थे। उन्होने भी राजनीतिक गतिविधियों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से सवाल किये।  पत्रवार्ता से पहले प्रेस क्लब ने धरमलाल कौशिक पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

Share This Article
close