छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर किसानों से 61.80 लाख टन से अधिक धान की खरीदी,देखे जिलेवार आंकड़े

Shri Mi
3 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने इस साल किसानों से समर्थन मूल्य पर 61 लाख  80 हजार 569 टन से अधिक धान की खरीदी कर ली है। प्रदेश के 12 लाख 63 हजार 155 किसानों से धान खरीदे गए हैं। धान खरीदी इस महीने की 31 तारीख तक चलेगी। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के  रायपुर स्थित कार्यालय में धान खरीदी व्यवस्था के लिए बनाए गए कन्ट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते एक नवम्बर से प्रदेश की एक हजार 133 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के एक हजार 195 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का काम चल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस साल सबसे अधिक छह लाख 15 हजार 65 टन धान जांजगीर-चाम्पा जिले से खरीदे गए हैं। महासमुंद जिले में पांच लाख 32 हजार 649 टन, राजनांदगांव जिले में चार लाख 88 हजार 502 टन, बलौदाबाजार जिले में चार लाख 95 हजार 759 टन, धमतरी जिले में तीन लाख 67 हजार 182 टन, गरियाबंद जिले में दो लाख 32 हजार 394 टन, रायपुर जिले में चार लाख 17 हजार 627 टन, कवर्धा जिले में दो लाख पांच हजार 613 टन, दुर्ग जिले में तीन लाख 17 हजार 251 टन, बेमेतरा जिले में तीन लाख 67 हजार 775 टन, बालोद जिले में चार लाख 21 हजार 329 टन, रायगढ़ जिले में तीन लाख 74 हजार 522 टन, मुंगेली जिले में दो लाख 12 हजार 810 टन, बिलासपुर जिले में तीन लाख 19 हजार 451 टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

बस्तर जिले में 50 हजार 811 टन, बीजापुर जिले में 18 हजार 864 टन, दंतेवाड़ा जिले में तीन हजार 995 टन, कांकेर जिले में एक लाख 94 हजार 86 टन, कोण्डागांव जिले में 59 हजार 541 टन, नारायणपुर जिले में छह हजार 204 टन, सुकमा जिले में 16 हजार 361 टन, कोरबा जिले में 87 हजार 253 टन, बलरामपुर जिले में 92 हजार 776 टन, जशपुर जिले में 44 हजार 998 टन, कोरिया जिले में 49 हजार 926 टन, सरगुजा जिले में 82 हजार 496 टन तथा सूरजपुर जिले में एक लाख छह हजार 335 टन धान समर्थन मूल्य पर खरीदे गए हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close