छात्र संघ चुनाव पर काले बादल…जोगी छात्र ब्रिगेड ने फूंका पुतला…

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

FullSizeRender (1)(1)बिलासपुर—जनता कांग्रेस युवा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाने की आशंका जाहिर की है। छात्र नेता टिकेश प्रताप के अनुसार प्रदेश सरकार नए शिक्षा सत्र में छात्र संघ चुनाव बंद कराने का निर्णय ले सकती है। छात्र प्रतिनिधियों का चुनाव अब मनोनयन से होगा। प्रदेश सरकार के निर्णय का जोगी जनता कांग्रेस छात्र संगठन उग्र विरोध करेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             टिकेश ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी लिंगदोह कमेटी के सुझाव को माना है। कोर्ट ने सभी शिक्षण संस्थाओं में छात्र संघ चुनाव कराने का निर्देश दिया था।  बावजूद इसके प्रदेश सरकार छात्रसंघ चुनाव को बंद कराने की सोच रही है।

             छत्तीसगढ़ छात्र संगठन ने सरकार के निर्णय के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का फैसला किया है। इसी क्रम में छात्र नेताओं ने नेहरू चौक में सीएम और  उच्च शिक्षामंत्री का पुतला फूंका।

                             पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष टिकेश प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग पांडेय, जिला अध्यक्ष विकास सिंह समेत छात्र संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

close