छाया वर्मा होंगी धरना प्रदर्शन में शामिल

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CONGRESS BAITHAK 003बिलासपुर— जिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक में आज सरकार के भ्रष्टाचार को सामने लाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी और पार्षद दल के नेता मौजूद थे। बैठक में गौरव पथ ,सीवरेज समेत सभी निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा हुई।

                        कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्षद दल की सयुक्त बैठक हुई। बैठक में शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव रामशरण यादव, महेश दुबे नेता प्रतिपक्ष शेख नजुरूद्दीन विशेष रूप से उपस्थिति हुए। बैठक में गौरव पथ,सीवरेज समेत सभी निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने निर्माण कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखने का निर्णय लिया है।

                           कांग्रेस की संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 जून को सुबह 11 बजे से स्थानीय नेहरू चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी, शहर और पार्षद दल के अगुवाई में आम जनता के धरना दिया जायेगा। धरना कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगें।

                                   संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि धरने में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस के पार्षद-पार्षद प्रत्याशी शहर स्थित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लाक काग्रेस के अध्यक्ष पदाधिकारी, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल व महिला काग्रेस पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगें।

                         बैठक को अटल श्रीवास्तव, नरेन्द्र बोलर ने अपने संबोधन में कहा कि सीवरेज और गौरव पथ निर्माण कार्य में अनुपातहीन संपत्ति खर्च हुई। बावजूद इसके परिणाम आज तक नहीं है। गौरव पथ की तरह सीवरेज और राघवेन्द्र सभा भवन के पीछे बन रहे आडाटोरियम निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए। नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जनता को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।

सीजेसीजे का धरना प्रदर्शन..भाजपा के तीखे बोल
READ

राज्यसभा सांसद का स्वागत

                    कांग्रेस नेताओं ने बताया कि नव नियुक्त  राज्यसभा सांसद छाया वर्मा का बिलासपुर प्रथम आगमन पर आतिशी स्वागत किया जाएगा।  27 जून को महाराणा प्रताप चौक में सभी कांग्रेसी छाया वर्मा और पूर्व सांसद करूणा शुक्ला का स्वागत करेंगे। स्वागत कार्यक्रम में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।