जनता कांग्रेस नेताओं ने दी आंदोलन की धमकी..कहा आवारा मवेशियों से जनता हलाकान..निगम दूर करे समस्या

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–जनता युवा कांग्रेस टीम ने निगम प्रशासन से अवारा मवेशियों से शहर को छुटकारा दिलाए जाने की मांग की है। अच्छी खासी संख्या में जनता युवा कांग्रेस नेता जिला अध्यक्ष विश्वम्भर गुलहरे,करण मधुकर और सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश डहरिया की अगुवाई में निगम प्रशासन कार्यालय का घेराव कर आवारा मवेशियों से निजात दिलाए जाने की मांग की। यूथ नेताओं ने निगम प्रशासन को बताया कि आवारा मवेशियों से आए दिन जानलेवा दुर्घटनाएं हो रही है। बावजूद इसके निगम अधिकारी हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। यदि सात दिनों की भीतर समस्या को खत्म नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            विश्वम्भर गुलहरे,करूण मधुकर और अखिलेश की अगुवाई में जनता कांग्रेस नेताओं ने निगम प्रशासन से लिखित शिकायत में कहा कि स्मार्ट सिटी का मामला जपने मात्र से शहर स्मार्ट नहीं बन जाएगा। इसके लिए धरातल पर कुछ काम करना होगा। गोकुलनगर बहुत पहले बन गया लेकिन आज तक एक मवेशी गोकुलनगर तक नहीं पहुंचा। ना ही आवारा मवेशियों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई हुई।

                          जनता कांग्रेस नेताओं के अनुसार शहर के चौक चौराहों से लेकर गलियों में आवारा मवेशियों को खुलेआम घूमते हुए पाया जा सकता है। रात्रि में मवेशी खुलेआम सड़कों पर घूमते हैं। तेज ऱफ्तार से आने वाले वाहनों की टक्कर से लोगों को जान माल की हानि होती है। अभी तक आवारा मवेशियों के चलते सैकड़ों लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

          जनता कांग्रेस नेताओं ने निगम प्रशासन से मांग की है कि जल्द से आम जनता को आवारा मवेशियों से छुटकारा दिलाया जाए। यदि सात दिनों के अन्दर समस्या का निदान नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। निगम कार्यालय घेराव के दौरान दर्जनोम जनता कांग्रेस पार्टी के युवा नेता मौजूद थे।

close