जनता से मिला सहयोग..संगठन से चाहिए आशीर्वाद..जनपद सदस्य का दावा..जनसेवा के लिए चाहिए टिकट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—वार्ड क्रमांक 52 से जनपद पंचायत बिल्हा सदस्य कांग्रेस नेत्री निशा कश्यप ने टिकट की दावेदारी की है। दावेदारी के बाद निशा ने बताया कि सदस्य रहते हुए उन्होने क्षेत्र के विकास के लिए बहुत काम किया है। खासकर गरीबों और आम जनता के सुख दुख से उनका गहरा नाता रहा है। इस बात को संगठन भी अच्छी तरह से जानता है। उम्मीद ही नहीं बल्कि पुरा विश्वास भी है कि यदि संगठन ने भरोसा जताया तो क्षेत्र से पहली पार्षद होने का रिकार्ड बनाउंगी।
 
                             कांग्रेस की दबंग नेत्री निशा कश्यप ने वार्ड 52 से पार्षद टिकट की दावेदारी की है। निशा ने बताया कि बिल्हा जनपद सदस्य रहते हुए उन्होने सर्वसमाज के लिए काम किया। उन्हें सभी समाज के लोगों का समर्थन हासिल है। जनपद सदस्य रहने के दौरान भाजपा के खिलाफ पार्टी के निर्देश पर कई आंदोलन में शिरकत करने का मौका मिला। आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाया। पिछले 25 साल की राजनैतिक जीवन में जनहित की लड़ाई सड़क पर उतरकर लड़ी है।
 
                  निशा ने बताया कि बिल्हा जनपद सदस्य रहते हुए पांच वर्षो मे वृद्ध और विधवाओ के पेशन को लेकर कई बार भाजपा शासन के खिलाफ सड़क पर उतर चुकी हूं। राशन कार्ड , आवास की स्वीकृति, मजदूर कार्ड, सी सी रोड की स्वीकृति को लेकर बहुत काम किया है। पेयजल हेतु बोर की स्वीकृति, शौचालयो का निर्माण, सरपंच और सचिव के बिना सहयोग के  आम जनता के काम अंजाम तक पहुंचाया है।
 
                           जनता के लिए पट्टा की लड़ाई हो या शराब भट्टी बदं करवाने का मामला। जनहित को हमेशा सर्वोपरि माना। विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी हुई। जेल भी गयी।  लिगियाडीह मे अटल आवास भट्टी खोले जाने का विरोध किया।  चक्काजाम भी करना पड़ा। और अभियान में सफलता भी मिली। 
           
                   जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है। यदि संगठन ने विश्वास जताया तो फिर से जनता की सेवा करने का मौका जरूर मिलेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close