
रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने सोमवार को जयवर्धन बिस्सा को आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आई.टी. सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जयवर्धन बिस्सा निवृत्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परिहार का स्थान लेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने राजेन्द्र सिंह परिहार के कार्यो व योगदान की सराहना की है।राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भावना अनुरूप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं सिद्धांतों पर चलते हुये पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे तथा आई.टी. सेल की मासिक गतिविधियों से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को अवगत कराते रहे।