जश्न में डूबा बिलासपुर शहर..जनता ने सीएम को कहा..धन्यवाद मुखिया.. अब दिल्ली दूर नहीं..जनसंघर्ष समिति के सुदीप ने बताया..उड़ान का इंतजार

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

बिलासपुर— दोपहर बाद…शाम से ठीक पहले जैसे ही खबर मिली कि बिलासपुर के चकरभाठा से दिल्ली की उड़ान सेवा को उड्डयन मंत्री ने हरी झण्डी दिखाया है। यह सुनकर पूरा बिलासपुर चौंक गया। पहले तो इस खबर पर किसी ने विश्वास नहीं किया। लेकिन सच्चाई आने के बाद पूरा बिलासपुर जश्न मेें डूब गया। देखते ही देखते खबर प्रदेश में भी फैल गयी। और इसके बाद लोगों को  प्रदेश के अन्दर और बाहर से फोन आना शुरू हो गया। जैसा की लोगों ने बताया कि फोन करने वालों ने यही कहा कि अब दिल्ली दूर नहीं। क्योंकि प्रदेश के मुखिया भूपेश  बघेल ने इतिहास की ईबारत को झुठलाते हुए दिल्ली को बिलासपुर की जनता के कदमों में रख दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जब लोगों ने कहा..कानों को नहीं हुआ विश्वास

               दोपहर बाद शाम को बिलासपुर वासियों को जानकारी मिली कि चकरभाठा से भोपाल, प्रयागराज और जबलपुर उड़ान के लिए उड्यन मंत्री हरदीप पुरी ने हरी झण्डी दिखाया है।खबर खुश करने वाली थी। लेकिन कुछ घंटे के बाद जैसे ही जानकारी मिली कि प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल के विशेष प्रयास को मुहर लगाते हुए हरदीप पुरी ने चकरभाठा एअरपोर्ट से दिल्ली उड़ान को भी हरी झण्डी दिखा दिया है। इसके बाद शहर को मानों अपने आंख और कान पर विश्वास ही नही हुआ। जब खबर ने लोगों ने मुहर लगाना शुरू कियआ तो.. पूरा..जश्न में डूब गया। खबर पूरे प्रदेश और प्रदेश के बाहर तक चली गयी। लोग एक दूसरे को फोन कर ना केवल बधाई दिए। बल्कि हर बार यही दुहराया कि अब दिल्ली दूर नहीं। इस दौरान कई लोगों ने अपनी दिल्ली यात्रा की परेशानियों को भी गिनवाया। लेकिन अन्त में यही कहा..अब सारी परेशानियों खत्म हो गयी। 

जश्न में डूबा बिलासपुर..गले मिलकर बधाई

                     बताते चलें कि खबर लिखे जाने तक प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल नई दिल्ली में ही हैं। दोपहर बाद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल निर्माण भवन में केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर की दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता जैसे महानगरों से एयर कनेक्टिविटी की अनुमति देने का आग्रह किया। इसके बाद हरदीप पुरी ने सीएम की मांग को स्वीकार करते हुए बिलासपुर से दिल्ली के लिए तत्काल एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की। मुलाकात के दौरान सीएम ने अम्बिकापुर और जगदलपुर एयरपोर्ट से महानगरों तक विमान सेवा शुरू किए जाने के संबंध में भी बातचीत की। यहां भी केन्द्रीय उड्डय़न मंत्री ने सीएम को निराश नहीं किया। मुलाकात के दौरान बघेल ने बिलासपुर हवाई अड्डे को 3 सी वीएफआर श्रेणी में अपग्रेड करने किए जाने को लेकर धन्यवाद भी जाहिर किया।                     

              इसके बाद देखते ही देखते बिलासपुर से नई दिल्ली उड़ान सेवा की खबर बिलासपुर भी पहुंची। खबर सुनते ही बिलासपुर की जनता ना केवल झूमने को मजबूर हो गयी। बल्कि सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई भी दी।

दिल्ली को सीएम ने कदमों में लाया

                खबर पुख्ता होने के बाद बिलासपुर की आम जनता ने दुहराया कि … हमने इतिहास में हमेशा यही पढ़ा कि दिल्ली अभी दूर है। लेकिन अब हम यह कह सकते हैं कि यदि जज्बा हो तो दिल्ली को खुद कदम के नीचे आना होगा। ऐसा हमारे सीएम भूपेश बघेल ने कर दिखाया। अब हम सुबह दिल्ली जाएंगे..और शाम होते अपने घर लौट आएंगे। ऐसा कारनामा केवल और केवल भूपेश बघेल ही कर सकते हैं। 

कठिन को सीएम ने किया आसान

               खुशियों से लवरेज आम लोगों ने यह भी कहा कि हमने उम्मीद छोड़ दी थी कि कभी बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए हवाई यात्रा का मौका मिलेगा। काम कठिन था..लेकिन हमारे प्रदेश के मुखिया और जनसंघर्ष समिति के लोगों ने असंभव को संभव कर दिखाया।

सुदीप ने दी सीएम को बधाईककयय कहा..उ़डान का इंतजार

                     नई दिल्ली उडान को हरी झण्डी मिलने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हवाई सेवा नागरिक संघर्ष समिति के संयोजक और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने दिल्ली उड़ान को बड़ी सफलता बताया है। उन्होने कहा कि जबलपुर, प्रयागराज और भोपाल की उडान सेवा को हरी  झण्डी मिलना निश्चित था। लेकिन नई दिल्ली उडान सेवा की अनुमति को लेकर काफी कुछ बाधाएं थी। निश्चित रूप से सीएम के प्रयास से बधाएं खत्म हुई है। सुदीप ने कहा ..इसके लिए बिलासपुर की जनता और संघर्ष समिति की तरफ से सीएम को बधाई देता हूं। लेकिन यह भी कहना चाहता हूं..हमारा आन्दोलन नई दिल्ली की पहली उडान तक जारी रहेगा।

जनता की खुशी में अपनी खुशी..प्रयास को मिली सफलता

                  नई दिल्ली की उडान सेवा मिलने पर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने खुशी जाहिर की है। उन्होने कहा कि जिले का कलेक्टर होने के नाते मुझे गर्व करने का मौका मिला है। इसका सारा श्रेय प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को जाता है। मुख्यमंत्री इस समय नई दिल्ली में ही है। निश्चित रूप से मुख्यमंत्री के विशेष प्रयास से जिले को विशेष तोहफा मिला है। इस खबर के बाद जनता में खुशी की लहर स्वाभाविक है।

नाउम्मीद को सीएम ने किया पूरा

                  बिलासपुर के प्रतिष्ठित नागरिक और व्यापारियो ने बताया कि व्यापार के लिए हमारा हमेशा दिल्ली आना जाना रहा। इसके लिए हमें कभी ट्रेन से..तो कभी रायपुर से विमान का सहारा लेना पड़ा। बावजूद इसके समय बहुत खराब होता था। लेकिन चकरभाटा एअर पोर्ट से दिल्ली उडान को हरी झण्डी मिलने से…हमारा समय बचेगा। समस्याएं भी खत्म होगी। प्रतिष्ठित नागरिकों ने बताया कि चकरभाठा से नई दिल्ली उडान सेवा को हरी झण्डी मिलने की जानकारी हमें दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदारों से हुई। सुनकर कानों को विश्वास नहीं हुआ। बाद में तमाम स्रोतों से पता चला कि खबर सही है। निश्चित रूप से इसका सारा श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जाता है।

close