जहरीली गैस का रिसाव..दो लोगों की मौत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

cg_policeबिलासपुर—मस्तूरी थाना क्षेत्र के पंचपेड़ी चौकी के ग्राम जोधंरा में दो लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गयी है। घटना सुबह की बतायी जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। खबर मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        जिला पंचायत सदस्य माखन पटेल ने बताया कि जरौंधा में नारायण केवट कुएं में मेढक मारने के लिए उतरा। इस दौरान उसकी पानी में डूबने से  तो उसमें डूब गया। इंस बीच दिलहरण अपने छोटे भाई नारायण को कुंए में उतरते देखा था। नारायण को बचाने पडोसी नन्हें भी कुंए में उतर गया। लेकिन उसकी भी मौत कुएं के पानी में डूबने से हो गयी।

                      दोनों की डूबने की खबर गांव में बिजली की तरह फैल गयी। दिलहरण ने गांव के कुछ लोगो को बुला लिया। इसी दौरान एक और युवक दोनो को निकालने कुएं में उतरा। कुछ गहराई में जाने के बाद उसका दम घुटने लगा। घबराकर वह बाहर आ गया। उसने बताया कि अन्दर घुसने के बाद दम घुटने लगा इसलिए वह कुएं से बाहर आ गया।

                                  गांव वालो की समझने देर नहीं लगी कि कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है। जानकारी लगते ही पचपेड़ी चौकी प्रभारी अवघेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। गांव वालो ने जहरीली गैस के असर को कम करने 25 किलों से अधिक चुना डाला। इस बीच किसी तरह लोगों ने पुलिस के सहयोग से दोनो शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर नारायण और नन्हे केवट के शव को पोस्टमार्टम के लिए मस्तूरी भेज दिया।

close