भाटापारा रेंगना बोर्ड निवासी धान बाई पति तेजेश्वर साहू का विवाह 17 फरवरी 16 को हुआ। शादी के कुछ दिनों बाद तेजेश्वर साहू धानबाई को दहेज के प्रताड़ित करने लगा। प्रताडना से तंग आकर नव विवाहिता ने 6 जून को जहर सेवन कर आत्म हत्या का प्रयास किया। धानबाई को भाटापारा स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। हालत खराब होने पर डॉक्टरो ने धानबाई को सिम्स रैफर कर दिया। धानबाई ने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
धानबाई के पिता मंतूराम साहू ने बताया कि एक ही गांव में ससुराल और मायके में होने के बाद भी धान बाई को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। पति और श्वसुर धानबाई को मायके नही जाने देता था। मंतराम ने बताया कि धानबाई के अलावा उसकी चार बेटी और एक बेटा है। धानबाई भाईबहनों में चौथे नम्बर की बहन है। सबसे छोटी बहन रोहणी साहू ने बताया कि बहन से मिलने उसके ससुराल जाया करती थी। धानबाई ने बताया था कि दहेज के लिये तेजेश्वर साहू प्रताडित करता है। धानबाई से कहता था कि यदि पुलिस के पास गयी तो उसके घर वालों को जान से मार देगा।
नायाब तहसीलदार के सामने बयान दर्ज कर नानबाई के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों सौप दिया गया। तेजेश्वर ने बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय घर के सभी सदस्य मनरेगा का काम करने गए थे। शाम को जब घर पहुचे तो पड़ोसियो ने बताया कि उसकी पत्नी ने जहर खाया है। आनन फानन में हम लोगों ने नानबाई को भाटापारा अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय चिकित्सकों की सलाह पर सिम्स लेकर आए। तेजेश्वर ने अपने उपर लगे सभी आरोप को झूठा बताया है।