जहर सेवन से नव विवाहिता की मौत

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CIMS MORTURY 002बिलासपुर—कुदुदण्ड निवासी नवविवाहिता ने जहर सेवन कर आत्महत्या की है। नवविवाहिता के परिजनों ने पति और उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

                         कुदुदण्ड निवासी नवविवाहिता यशमती पोर्ते पति महेन्द्र कुमार पोर्ते ने एक दिन पहले जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास किया है। परिजनों ने बताया कि नवविवाहिता वासरूम से निकलते ही उल्टी करने लगी। मुंह से बदबू आ रहा था। मां श्यामा मरावी, पति और सास तीनो यशमती को लेकर सिम्स पहुचे। यशमती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। श्यामता बाई ने बताया कि पति महेन्द्र और श्वसुर निरंजन सिंह पोर्ते उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। जिसके चलते वह मायके में रहती थी। महेन्द्र कुमार ने बताया की दोनो की शादी 21 अप्रेल 15 को हुई थी। शादी के बाद यशमती प्राईवेट बीए प्रथम वर्ष पेपर दिलाने की बात कह मायके आ गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। जब उसे लेने गया तो उसने बताया कि पेपर लीक होने के कारण परीक्षा की तारीख आगे बढ़ गयी है। इसके बाद वह अपने गांव तखतपुर स्थित टीकारीपारा आ गया। एक दिन पहले वह अपने माता पिता के साथ यशमती को लेने गया। वह खुश थी और सभी ने साथ में खाना खाया। सामान बांधने के बाद वाशरूम में गयी। वाशरूम के बाहर आते ही उल्टी करने लगी। उस समय सभी लोग सामने थे। किन कारणो से उसने जहर खाया इसकी जानकारी नही है। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दोनो पक्षो का बयान दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को सौप दिया गया है।

9 साल में 11 करोड़ की कमाई...PMO ने मांगी रिपोर्ट..आबकारी बाबू ने किया जमकर भ्रष्टाचार..कई अधिकारी शामिल
READ