जहां देखो..साइबर मितान की चर्चा.. बालीवुड स्टार आफताब ने की तारीफ.. एसपी ने दिखाई झण्डी..अपराधियों के उड़ने लगे होश..लोगो ने किया समर्थन

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर— साइबर अपराध को रोकने चलाया जा रहा पुलिस प्रशासन का साइबर मितान अभियान को लगातार सहयोग मिल रहा है। पुलिस के साइबर रक्षक घर  पहुंचकर जिले के हर एक व्यक्ति को जागरूक कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग बढ़-चढ़कर पुलिस के  अभियान में भागीदारी कर रहे हैं। तना ही नहीं लोग अब कहने लगे हैं कि अब न तो ठगी के शिकार होंगे और न ही किसी को ठगी का शिकार होने ही देंगे।
 
             बताते चलें कि लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए आईजी दीपांशु काबरा और एसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल ने साइबर मितान, एक कदम सजगता की ओर… अभियान चलाया है.। पुलिस के एसपीओ, साइबर रक्षक, पुलिसकर्मी सुबह से देर रात तक घर-घर जाकर और सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यम से लोगों को साइबर अपराधों के प्रकार से लेकर बचने के उपाय की जानकारी दे रहे हैं। 
 
   साइबर मितान का दिखने लगा असर
 
           बिलासपुर पुलिस के साइबर मितान अभियान का असर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। चारो तरफ युवा बुजुर्ग महिला पुरूष में साइबर मितान की चर्चा है। लोगों का दावा है कि अभियान के बाद कई लोग लोग साइबर फ्रॉड के शिकार होने से बचे गए हैं। लोगों ने इसकी जानकारी वीडियो और ऑडियो शेयर के साथ किया है।
 
–                 तखतपुर के अजय कोल को 15 लाख के लोन देने का झांसा देकर 15 हजार की मांग की गई। लेकिन अजय ने रूपए देने से इनकार कर दिया। इसी तरह बेलगहना के प्रभात कुमार पाण्डेय के फेसबुक मैसेंजर में एक दोस्त ने पैसे की मांग की।  स्तूरी के वेदपरसदा निवासी दीपक जायसवाल और लिमतरा निवासी आशीष सिंह के साथ भी इसी तरह के कुछ मैसेज भेजकर पैसे की मांग की गयी। लेकिन पुलिस के मुहिम के चलते सक्रिय जमापूंजी गंवाने से बच गया।
 
बाजीराव मस्तानी का विलेन बने साइबर मितान-
 
बॉलीवुड एक्टर और बाजीराव मस्तानी फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने वाले शब्बीर अली बुधवार को बिलासपुर पहुंचे। शब्बीर ने पुलिस के अभियान की तारीफ की।उन्होंने मस्तूरी और तोरवा क्षेत्र का दौरा किया। लोगों के बीच पहुंचकर साइबर क्राइम की जानकारी दी। बुधवार की देर शाम नुक्कड़ नाटक देखा। मॉल पहुंचकर साइबर मितान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 
 
आफताब शिवदासानी ने भी किया समर्थन
 
गुरुवार को पुलिस के इस अभियान से जुड़ने के लिए बॉलीवुड के सितारे आफताब शिवदासानी बिलासपुर पहुंच रहे हैं।. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लगातार पुलिस के इस अभियान की तारीफ की है। आफताब शिवदसानी गुरुवार की सुबह बिलासपुर पहुंचकर व्यापारी संघ,  कॉलोनियों और मोहल्लेवासियों के बीच साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करेंगे।
 
 गांव-गांव में लगे बैनर-पोस्टर-
 
           साइबर मितान अभियान का असर जिले में चारो तरफ देखने को मिल रहा है। शहर से लेकर गांव तक अभियान की चर्चा है। ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों के अलावा गली-मोहल्लों में इस समय साइबर मितान के बैनर-पोस्टर देखे जा सकते हैं।
 
साइबर रथ को हरी झंडी
 
बुधवार को एसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल ने साइबर मितान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ पूरे जिले में घूम-घूमकर लोगों को शार्ट फिल्म, बैनर-पोस्टर और माइक के जरिए साइबर अपराध के बारे में जानकारी देगा। लोगों को अपराधों से बचने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि अभियान के जरिए बिलासपुर को साइबर अपराध मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। और उन्हें उम्मीद है कि जनता के सहयोग हम लक्ष्य को हासिल भी करेंगे।
close