मेरा बिलासपुर

जहां हरियाली..वहां खुशहाली…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG-20150707-WA0010बिलासपुर— महापौर किशोर राय आज परसदा स्थित ट्रांसपोर्टनगर में पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लोगों के सहयोग से बिलासपुर को हरियाली का पर्याय बनाया जाएगा। आज 168 पौधे लगाए गये हैं। इसी तरह से शहर के अन्य क्षेत्रों में लोगों के समन्वय से पौध रोपण किया जा रहा है। यह अभियान अब हमेशा चलता रहेगा यह बातें बिलासपुर नगर निगम के महापौर किशोर राय ने सीजी से कही।

                     आज ट्रांसपोर्ट नगर के सड़क के दोनो ओर छायादार पौधों का रोपण किया गया। व्यापारी और स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पौधरोपण कार्यक्रम में निगम सभापति अशोक विधानी, एल्डरमेन महेश चंद्रिकापुरे,प्रवीर सेन समेत प्रकाश यादव,बबलू कश्यप,रमेश जायसवाल ने भी हिस्सा लिया। सभी ने छायादार पौधे का रोपण किया। इस मौके पर व्यापारियों ने महापौर को आश्वासन दिया कि पौधों को सूखने नहीं दिया जाएगा। इसकी सुरक्षा की जाएगी। सुबह शाम पानी का छिड़काव भी किया जाएगा।

                 पौध रोपण के बाद महापौर ने कहा कि हरियाली अभियान को अब ब्रेक नहीं लगाया जाएगा। उहमारी परम्परा में हरेली का विशेष महत्व है। हम इसके माध्यम से जन-जन तक अमन शांति का संदेश देते हैं। किशोर राय ने सीजी वाल से बताया कि जहां हरियाली होगी वहां खुशहाली होगी। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि निगम हरियाली के क्षेत्र में काम करने वालों को ना केवल प्रोत्साहित करेगा बल्कि कदम कदम पर मदद भी करेगा।

                 पौध रोपण के बाद महापौर किशोर राय ने ट्रांसपोर्टनगर के व्यावसायियों से मुलाकत बुनियादी सुविधाओं को लेकर चर्चा भी की।

कोरोना पाजीटिव महिला की मौत.. कोविड अस्पताल में थी भर्ती..जान छुड़ाने जबरदस्ती किया गया था रिफर

Back to top button
close
YOUR EXISTING AD GOES HERE

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker