जिला सहकारी बैंक..तिवारी वर्सेज तिवारी

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG_20160527_153352बिलासपुर— जिला सहकारी बैंक सीईओ और कर्मचारी संघ नेता के बीच खायी कुछ ज्यादा ही बढ़ गयी है।  कर्मचारी नेता घनश्याम तिवारी ने सीईओ अभिषेक तिवारी पर चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। यूनियन नेता ने बताया किसीईओ का व्यवहार तानाशाहों से जैसा है। कई शाखा प्रबंधकों ने अपेक्स बैंक प्रमुख से सीईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ सीईओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि घनश्याम तिवारी के सभी आरोप निराधार है।

                        जिला सहकारी बैंक कर्मचारी नेता घनश्याम तिवारी ने आज प्रेस वार्ता में सीईओ अभिषेक तिवारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।  घनश्याम ने बताया कि अभिषेक तिवारी की तानाशाही से बैंक की साख प्रभावित हुई है। सीईओ ने 122 कर्मचारियों का बैंक सेवा विरूद्ध स्थानांतरण किया है। नियमानुसार उपस्थित कर्मचारियों में केवल दस प्रतिशत लोगों का ही स्थानांतरण किया जाना चाहिए। घनश्याम तिवारी के अनुसार अभिषेक तिवारी की लापरवाही के चलते ही बैंक पर सवा करोड का पेनाल्टी लगा है।

                                   अभिषेक तिवारी बर्खास्त 106 कर्मचारियों के सरगना अमित शुक्ला को बचा रहे हैं। पंजीयक ने अमित शुक्ला को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। मेरे बारे में अभिषेक तिवारी दुष्प्रचार कर रहे हैं। मैं चपरासी पद पर भर्ती हुआ था। दसवीं पास हूं। वगैरह वगैरह…मेरे मान सम्मान को धक्का लगा है। जल्द ही तिवारी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करूंगा। घनश्याम तिवारी ने बताया कि प्रबंधकों ने शिकायत की है कि तारपोलीन में तिवारी का हाथ है। भगवानदीन कश्यप पर विशेष कृपा कर करीब 26 लाख रूपए ऋण दिया गया है। बैंक के लम्बे इतिहास में नया रिकार्ड है।

लोकसेवा आयोग ने उत्तर कुंजी के मामले में स्पष्टीकरण जारी किया
READ

                              घनश्याम तिवारी ने बताया कि सीईओ की शिकायत कर्मचारी संघ ने अपेक्स बैंक प्रबंधक से की है। यदि सीईओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो कर्मचारी संघ उग्र आंदोलन करेगा।

निराधार आरोप

                           घनश्याम तेिवारी के सभी आरोप निराधार है। भगवान दीन कश्यप को छानबीन के बाद लोन दिया गया है। भगवानदीन कश्यप 16 एकड़ का काश्तकार है। शासन के स्पान्सरशिफ स्कीम के तहत लोन दिया गया है। कृषि अभियांत्रिक विभाग ने हमें स्पान्सर करने को कहा..बैंक कमेटी ने छानबीन के बाद भगवानदीन को लोन देने के योग्य पाया…बैंक ने लोन दिया। कृषि अभियांत्रिक विभाग से हमें सब्सिडी के दस लाख रूपए भी मिल गये हैं।

                                      अमित शुक्ला को बचाने या निकालने का सवाल ही नहीं है। हमने स्टाफ कमेटी के सामने अमित शुक्ला के मामले को रखा था। कमेटी ने शोकाज नोटिस भेजने को कहा। नोटिस भेज दिया गया है। अमित शुक्ला अपना पक्ष कमेटी को देंगे। इसके अलावा कई मामले भी हैं जो अमित से जुड़े हैं…जैसा की आरोप लगाया गया है…उसके लिए भी शोकाज नोटिस भेजा गया है। निश्चित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई चल रही है। अभिषेक तिवारी ने बताया कि सवा करोड़ की पेनाल्टी मेरे कार्यकाल में नहीं लगाया गया। मै सितम्बर 2015 में बैंक ज्वाइन किया। जबकि पेनाल्टी ज्वाइन करने से छ महीने पहले ही लग चुकी थी।

                            घनश्याम तिवारी के आरोपों का जवाब देते हुए अभिषेक ने बताया कि हमने इस साल तारपोलीन खरीदा ही नहीं। जर्वे जांच समिति ने रिपोर्ट भी सौंप दिया है। इस साल तारपोलीन खरीदा ही नहीं गया। कुछ प्रबंधकों ने जानबूझकर तारपोलीन खरीदी में घोटाले का आरोप लगाया। बाद में शिकायत कर्ताओं ने ही बताया कि तारपोलीन खरीदा ही नहीं गया। अभिषेक तिवारी ने सीजी वाल को बताया कि हितग्राहियों को नियम के अनुसार ही ऋण दिया जा रहा है। जिसे भी शक हो वह अपनी जिज्ञासओं को शांत कर सकता है।

Free Betting bet us open Chance Calculator
READ