जोगी कांग्रेस की तैयार हुई जम्बो IT टीम..प्रदेश अध्यक्ष जीतू ठाकुर का एलान…अब खुलेगी सरकार की पोल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— जोगी कांग्रेस पार्टी ने मिशन 72 के मद्देनजर प्रदेश के सभी विधानसभाओं में ग्रास रूट तक सोशल मीडिया पदाधिकारियों का एलान कर दिया है। प्रदेश जोगी कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष जीतू ठाकुर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत के दिशा निर्देश पर विधानसभा और लोकसभा सोशल मीडिय और आईटी सेल अध्यक्षों और पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी है। आईटी सेल के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी बूथ स्तर तक सोशल और वेवमीडिया के माध्मय से पार्टी रीति और नीतियों को आम जनता पहुंचाएंगे। वर्तमान सरकार और मौका परस्त कांग्रेसियों की करनी और कथनी से भी जनता को परिचित कराएंगे.

                         जोगी कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया और आईटी सेल प्रमुख जीतू ठाकुर ने विधानसभा और लोकसभा वार पदाधिकारियों के नामों का एलान किया है। जीतू ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के सभी 90 विधानसभा और 11 लोकसभा में सोशल मीडिया अध्यक्षों,समेत प्रदेश पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भेज दिया गया है।

                          जीतू ठाकुर ने बताया कि वर्मान समय सोशल और वेव मीडिया का है। इन माध्यमों से सूचनाओं का प्रसार तेजी से होता है। कुछ मिनटों और सेकंडों में लोग देश दुनिया की गतिविधियों से वाकिफ हो जाते हैं। वेव और सोशल मीडिया की उपयोगिता के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निर्देश पर सोशल मीडिया विंग को खड़ा किया गया है। अजीत जोगी के मार्गदर्शन में प्रदेश के लोकसभा अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम को खड़ा किया गया है।

            जीतू ने बताया कि पार्टी ने मिशन 72 का लक्ष्य रखा है। पार्टी ने प्रदेश की 72 विधानसभा सीटें जीतकर जोगी सरकार बनाने का पैसला किया है। मिशन 72 में निश्चित रूप से सोशल और वेव मीडिया का स्थान अहम होगा। आईटी सेल के सभी पदाधिकारी आने वाले समय में पार्टी अध्यक्ष अजीत जोगी की  नीतियों और विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाएंगे।  छत्तीसगढ़ में 14 साल से काबिज भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में योगदान देंगे।

                         जीतू ने कहा कि प्रदेश के युवा,महिला,मजदूर,किसान और अन्य सभी वर्गों में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश है। सरकार की दमनकारी और शोषण वाली नीतियों परेशान हैं। ऐसी जनविरोधी सरकार का असली चेहरा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के एक एक व्यक्ति तक  पहुंचाया जाएगा। जीतू ने बताया कि नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। सोशल मीडिया से युवाओं को ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में जोड़ने का अभियान भी चलाया जाएगा।

                           पदाधिकारियों के एलान करते समय युवा नेता टिकेश प्रताप सिंह,प्रदीप साहू,मयंक बाफ़ना,हर्ष सिंह,साकेत अवस्थी,अविनाश अनंत,विक्रांत सिंह,गोलू विभार, सहित सदस्य मौजूद थे।

close