जोगी कांग्रेस की मांग -मंदसौर रेपकांड के दरिंदों को हो फांसी

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मीडिया प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने कहा है कि मध्यप्रदेश के मंदसौर शहर में सात वर्ष की मासूम बालिका के साथ घटित क्रूरतम गैंगरेप अक्षम्य है तथा यह निर्दयी वारदात सम्पूर्ण मानवता को कलंकित करने वाली है। इस पाशविक बलात्कार ने दिल्ली के निर्भया कांड की याद ताजा कर दी है तथा इसकी सजा केवल और केवल फाॅसी ही होना चाहिए। इस सजा की घोषणा में विलम्ब जरा भी न किया जाये। मामले के जल्द फैसले के लिये फास्ट टैªक कोर्ट का गठन तत्काल किया जाये ताकि रेपिस्टों को शीघ्र सजा दी जा सके।

रिजवी ने कहा है कि इस अत्यंत अमानवीय एवं जघन्य गैंगरेप ने मानवता को शर्मसार एवं सम्पूर्ण देश को हिलाकर रख दिया है। इसलिए बलात्कार के लिए जो इस्लाम धर्म में केवल फाॅसी की सजा का प्रावधान है उसको भारतीय दण्ड विधान में भी संशोधनोपरांत धारा 376 भादवि में लागू किया जाये।

क्योकि वर्तमान में देश के अन्दर नाबालिक बच्चियों के साथ बढ़ रहे बलात्कार एवं दुष्कर्म की घटनाओं को फाॅसी की सजा के डर से रोका जा सकता है। इस्लामिक देशों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म एवं बलात्कार के प्रकरण बहुत कम या नही के बराबर घटित होते है क्योकि बलात्कार करने के पूर्व अपराधी (रेपिस्ट) के दिलो-दिमाग में फाॅसी की सजा का भय मौजूद रहता है। मंदसौर के इस जघन्य बलात्कार कांड में अपराधियों के प्रति किसी भी तरह का रहम दिखाये जाने की गंुजाइश ही नही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close