जोगी की लोकप्रियता से कांग्रेस परेशान….विलय का बयान देकर पुनिया कर रहे…जनता को गुमराह..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—जनता कांग्रेस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि बार-बार कांग्रेसी नेताओं और पुनिया के ब्यान से साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी जोगी कांग्रेस की लोकप्रियता से घबरा गयी है। जनता कांग्रेस नेता और प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस और पुनिया बार बार बयान दे रहे हैं कि जोगी की जनता कांग्रेस पार्टी कांग्रेस पार्टी से समझौता करना चाहती है। जबकि इसमेंं नाममात्र की भी सच्चाई भी नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         जनता कांग्रेस नेता ने बताया कि पुनिया लगातार तीसरी बार बयान दे रहे हैं कि जोगी कांग्रेस समझौता करना चाहती है। जबकि जोगी कांग्रेस ने कभी भी इस प्रकार का प्रयास करना तो दूर…सोचा भी नहीं है। पुनिया लगातार विलय वाला बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी के नेता अपने आप को कमजोर महसूस कर रहे हैं ।बार बार ब्यान बाजी कर मिडिया के सुर्खियों मे बना रहना चाहते हैं।

      जनता कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार कांग्रेस पार्टी अपनी आधार खो चुकी है। आधार को हासिल करने बार-बार बयान बाजी कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। सच्चाई तो यह है कि अजीत जोगी ने कभी भी नहीं कहा कि हम कांग्रेस से विलय, समझौता या सीटों का बंटवारा करेंगे। ऐसे में पुनिया का बार बार बयानबाजी करना हास्यस्प्रद है।

             जनता कांग्रेस नेता ने बताया कि पुनिया पहले अपने पार्टी को संभ्भाले। पार्टी में रोज एक मुख्यमंत्री का दावेदार पैदा हो रहा है। कांग्रेस मे अंतर्कलह दिनों दिन बढता ही जा रहा है। राग अलापने से बेहतर होगा कि पुनिया अपनी ताकत कांग्रेस को संगठित करने मेंं लगाएं।

Share This Article
close