मेरा बिलासपुर
जोगी ने कहा…मुझे मुख्यमंत्री बनने से रोकने की साजिश…फैलाया जा रहा अफवाह..संतोष कौशिक ने फिर मांगी सुरक्षा


तखतपुर विधानसभा से जनता कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कौशिक के लिए अजीत जोगी ने बीजा में विशाल आमसभा को संबोधित किया। जोगी ने कहा कि सावधान रहिए कुछ लोग पार्टी के खिलाफ अनाप शनाप बयान जारी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मालूम होना चाहिए कि अजीत जोगी का गला कटे..या सूली पर लटकवा दिया जाए…लेकिन त्रिशंक रिजल्ट या किन्ही भी परिस्थितियों में भाजपा का साथ नहीं देंगे।
जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा अजीत जोगी ने बाया कि जनता कांग्रेस जे के बढ़ते जनाधार से विपक्षी के तोते उड़ गए हैं। घबराकर पार्टी और मेरे खिलाफ अफवाह फैलाया जा रहा है। वे लोग जानते हैं कि जोगी अपने वचन से डिग नहीं सकता है। जनता का सेवा करना ही जनता कांग्रेस स्थापना का लक्ष्य है। पार्टी का गठन दिल्ली से संचालित होने के लिए नहीं बल्कि रायपुर से होने के लिए किया गया है। अब प्रदेश की जनता ही अपना निर्णय लेगी। दिल्ली दरबार में किसी को मत्था टेकने की जरूरत नहीं है।
मिडिया में मेरे खिलाफ समाचार प्रकाशित कराया गया है इसकी मुख्य वजह यह है कि विपक्षी मुझे मुख्यमंत्री बनने से रोकना चाहते हैं। जनता समझदार है सब कुछ समझ चुकी है। ठान चुकी है कि हल चलाता किसान मे मुहर लगना है। संतोष कौशिक को विधायक बनाना है।
संतोष कौशिक की शिकायत..नहीं दी जा रही सुरक्षा
सभा को जनता कांग्रेस तखतपुर विधानसभा प्रत्याशी संतोष कौशिक ने भी संबोधित किया। सभा के बाद बातचीत के दौरान संतोष कौशिक ने बताया कि प्रशासन उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। दो सप्ताह पहले हमने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस सुविधा मांगी थी। बावजूद इसके अभी तक सुरक्षा नहीं दी गयी। जबकि पुलिस और जिला प्रशासन से आवेदन देकर बताया भी है कि उन्हें जान का खज्जो तरा है। बावजूद इसके अभी तक सुरक्षा नहीं दी गयी है। जानबूझकर मेरे खिलाफ लापरवाही की जा रही है।
संतोष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों को मांगते ही सुरक्षा दी गयी। आखिर लोकतंत्र में सत्ता पक्ष के प्रत्याशियों को ही क्यों तवज्जो दिया जा रहा है। यह जानते हुए भी कि उन्हें जान का खतरा है। यदि कुछ ऊंचा नीचा होता है तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।