जोगी बोले- सुकमा में 9 जवानों की शहादत रमन सरकार के खुफिया तंत्र की विफलता..

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में नक्सलियों द्वारा सी.आर.पी.एफ. के 09 जवानों की शहादत पर रमन सरकार की खिंचाई करते हुए कहा है कि उपरोक्त दर्दनाक घटना रमन सरकार के खुफिया तंत्र की विफलता को दर्शाता है। इस दुर्घटना में नक्सलियों द्वारा एम्बुश का चतुराई से उपयोग किया गया। इस घटनाक्रम ने बस्तर में भाजपा सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, यह सिद्ध कर दिया है। भाजपा शासन ने शहादत के क्षेत्र में भी विगत् साढ़े चैदह सालों में अपना एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है तथा शहादत के क्षेत्र में भी रमन सरकार पहले पायदान पर पहुंच चुकी है। सरकार नक्सली वारदातों को रोकने में पूर्णरूपेण असफल है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

जोगी ने नक्सली हमले में मृत 09जवानों की शहादत पर गहन शोक करते हुए कहा है कि रमन सरकार में सुरक्षा जवानों एवं बेगुनाह आदिवासियों की हत्याओं को रोक पाने की अक्षमता उजाकर हो चुकी है। सरकार का खुफिया तंत्र नक्सलियों की व्यूह रचना को समझ पाने में असहाय सिद्ध हो चुका है। हर क्षेत्र में रमन सरकार असफल है। प्रदेश में जनता त्रस्त है केवल सत्ताधारी भाजपाई मस्त हैं।

डाॅ. रमनसिंह के पास शहीद जवानों को श्रद्धांजली देने का रटा रटाया जवाब आ जाता है जो रमन सरकार की बेबसी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। प्रदेश की रमन सरकार नक्सली वारदातों पर काबू नहीं कर पा रही है और इसका खामियाजा सुरक्षा जवानों एवं पुलिस को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है।

प्रदेश की जनता रमन सरकार के ऐसे घटनाक्रमों एवं प्रशासनिक विफलता से छुटकारा पाने का मन बना चुकी है और भाजपा लाख जतन कर डाले आगामी चुनाव में उसकी रवानगी तय है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close