झीरम के शहीदों को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि,अपने नेताओं की याद में कांग्रेसियों ने लगाए पौधे

Shri Mi
4 Min Read

बिलासपुर। झीरम घाटी में नक्सल हमले में कांग्रेस नेताओं सहित 32 लोग शहीद हुये थे जिसमें प्रमुख रूप से शहीद नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल, महेन्द्र कर्मा, उदय मुदलियार, दिनेश पटेल, योगेश शर्मा कांग्र्रेस नेता सहित सुरक्षा में लगे अनेकों लोग मारे गये थे। छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी घटना थी जब कांग्रेस परिवर्तन यात्रा लेकर प्रदेश का दौरा कर रही थी तब जगदलपुर के सुकमा झीरम घाटी में यह घटना घटी थी। 25 मई 2013 के बाद हरसाल कांग्रेस पूरे प्रदेश में इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाती है और इसी कड़ी में झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस भवन में शुक्रवार को शहीदों के तैल चित्र पर पुष्प् अर्जित किया गया, नम आँखों से उन्हें याद किया गया तथा वक्ताओं द्वारा बारी-बारी से घटना के जवाबदार लोगों और शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा यह घटना राजनीतिक नरसंहार थी हमने कांग्रेस के उन सिपाहियों को खो दिया जो प्रदेश में परिवर्तन की बात कर रहे थे और हमारे अगुवा थे। नंदकुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ला उन विभूतियों में थे जिन्होंने छ.ग., म.प्र. और देश में कांग्रेस को स्थापित किया था।

राज्य सरकार इस घटना के लिए सीधे तौर पर दोशी है और आज भी इस घटना की जाँच के सही तथ्य जनता के सामने नहीं आये हैं। झीरम आयोग की सुनवाई 5 सालों से पैदल चल रही है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, प्रोफेसर सरोज मिश्रा, पूर्व महापौर वाणी राव, राजेश पाण्डेय, विजय पाण्डेय, राजेन्द्र शुक्ला, एस.पी.चतुर्वेदी, शहर महिला अध्यक्ष सीमा पाण्डेय, महेन्द्र गंगोत्री, शिवा मिश्रा, महेश दुबे, तैय्यब हुसैन, विनोद साहू, कृष्ण कुमार यादव, वरिष्ठ नेता जफर अली ने भी घटना पर प्रकाश डाला। सरकार को जवाबदार माना और नेताओं के जीवनी पर भी प्रकाश डाला। अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीदों की याद को चिरस्थायी बनाने हेतु आने वाली पीढ़ियों तक शहीदों की याद रहे इसे ध्यान में रखते हुये, इस अवसर पर कांग्रेस भवन के बगल के मैदान में शहीदों की याद में पौधा रोपण जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया।जिसमें उपस्थित सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, ब्लाॅक कांग्रेस के पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पौधा रोपण किया।

इस अवसर पर अटल श्रीवास्तव ने यह संकल्प किया कि इन पौधों की रक्षा का काम कांग्रेस पदाधिकारी करेंगे। वहीं शहर में विभिन्न स्कूल के मैदानों तथा खाली पड़ी जगहों पर पर 5 जून तक कांग्रेस पौधा रोपण करेंगी। पौधा रोपण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वप्निल शुक्ला, धर्मेश शर्मा, मनोज शर्मा, शैलेन्द्र जायसवाल, अखिलेश बाजपेयी, निर्मल मानिकपुरी, पुष्पेन्द्र मिश्रा, सुदेश नंदिनी, सावित्री सोनी, जयश्री नायडू, गणेश रजक, बद्री यादव, अजय मल्लू पंत, राकेश सोनी, ए.आर.रात्रे, परमेश्वर यादव, शिवा नायडू, प्रखर सोनी, करम गोरख, विकास लांझेवार, मोहन गोले, नंदकिशोर, प्रशांत यादव, आशा पाण्डेय, रामचरण धुरी, सोमनाथ तिवारी, राजेश यादव, अनिल सिंह चैहान, ब्रम्हदेव सिंह, अनिल शुक्ला, आर.के. सक्तेल, विष्णु धनकर, दीपांशु श्रीवास्तव, विनोद रजक, रंजीत कुमार, मयंक मिश्रा, सब्बीर खान, डाॅ. तरू तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जफर अली ने किया, अंत में 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close