झुलसने से महिला की हालत गंभीर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

BURNबिलासपुर— कोपरा में चिमनी की चपेट में आने से नव विवाहिता बुरी तरह से झुलस गयी है। गंभीर से झुलसी महिला को सिम्स में दाखिल कराया गया है। नायब तहसीलदार ने बयान दर्ज कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     चिमनी गिरने से नव विवाहिता बुरी तरह से झुलस गयी है। लाइट जाने के बाद महिला चिमनी जलाने गयी। इसी बीच जलती हुई चिमनी महिला पर गिर गयी। आग ने महिला के कपड़े को पकड़ लिया। चीख पुकार सुनने के बाद पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। महिला को तत्काल 108 की सहायता से सिम्स में दाखिल कराया गया।

                       महिला की शादी मई महीने में चकरभाठा परसदा निवासी विष्णु प्रसाद पाठक के साथ हुई थी। एक दिन पहले रात को रोजाना की तरह रितु पाठक शाम को खाना बना रही थी। इसी दौरान लाइट चली गयी। अंधेरे में रितु पाठक ने पास में रखे चिमनी उठाने का प्रयास किया। हाथ से चिमनी फिसल गयी। मिट्टी तेल के सम्पर्क में आने से चूल्हे की आग ने साड़ी को पकड़ लिया। चीख पुकार सुनने के बाद पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। तब तक नव विवाहिता बुरी तरह से आग की चपेट में आ चुकी थी। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और रितु को 108 के सहयोग से सिम्स में दाखिल कराया। हालत नाजुक बतायी जा रही है।

Share This Article
close