Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Google search engine

झुलसी महिला की मौत…बच्ची की हालत गंभीर…मानसिक बीमार थी जागेश्वरी

BURNबिलासपुर— सीपत थाना क्षेत्र खैरा पंथी में एक दिन पहले अाग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान सिम्स में मौत हो गयी। महिला का नाम जागेश्वरी साहू पति तीरथ राम साहू है। परिजनों के अनुसार महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। शादी के पहले मेंटल अस्पताल सेंदरी में भर्ती थी।

Join WhatsApp Group Join Now

                          सीपत पुलिस के  अनुसार एक दिन पहले पंथी में एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दी। महिला का नाम जागेश्वरी साहू पति तीरथ राम साहू है। जागेश्वरी की शादी एक साल पहले हिर्री थाना क्षेत्र विद्या पार्क निवासी तीरथ राम साहू से हुई थी। जागेश्वरी कुछ दिन पहले अपनी एक माह की बच्ची के साथ मायके खैरा पंथी आई थी। आत्मदाह के समय घर में कोई नहीं था। आग की चपेट में आने से महिला  के साथ एक माह की बच्ची भी झुलस गयी।

                आत्मदाह के बाद परिजनों ने जागेश्वरी और एक माह की बच्ची को सिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया। महिला ने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दी है। बच्ची की हालत गंभीर है।

                       परिजनों ने पुलिस को बताया कि जागेश्वरी दिमाग से संतुलित नहीं थी। शादी के पहले मेंटल अस्पताल में इलाज भी कराया गया था। ठीक होने पर शादी हुई। करीब साल भर बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

close
Share to...