टंकी में मिली महिला की लाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160304-WA0005बिलासपुर—इंदिरा सेतु के नीचे एक पानी टंकी में महिला की तैरती लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना सरकंडा थाने को दी गयी।। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया। महिला की पहचान चांटीडीह निवासी के रूप में की गयी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                         पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा के इंदिरा सेतु के नीचे पानी टंकी में एक महिला की तैरती लाश मिली है। सरकंडा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ के दौरान मालूम हुआ कि महिला चांटीडीह की रहने वाली है। नाम आयशा खान बताया जा रहा है। आयशा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मृतका के भाई कुददस खान ने बताया कि आयशा की दिमागी हालत ठीक नही थी। हमेशा इधर उधर घूमती रहती थी।

                       पुलिस को मुकद्दस ने बताया कि आयशा कल शाम  घर से निकली थी। देर रात तक नहीं लौटी। इस दौरान मोहल्ले में खोजा गया लेकिन कहीं नहीं मिली। मामले की जांच कर रहे एएसआई किशनु टंडन ने बताया कि महिला यहां कैसे पहुची इसकी जानकारी अभी नही है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं है। प्रथम दृष्टिया मामला पानी टंकी में डूबने हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।

close