टिकट चेकिंग अभियान-एक लाख की वसूली

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

3151_rail बिलासपुर— बिनाटिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान पकडा गया। किलाबंदी सघन टिकट चेकिंग अभियान की अगुवाई वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम के मार्गदर्शन और सहायक वाणिज्य प्रबंधक  के.सी.स्वांई ने की। बिलासपुर स्टेशन में इस दौरान अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। सघन टिकट चेकिंग अभियान बिलासपुर से कटनी के मध्य 16 गाडियों में चलाया गया। अभियान में टीटीई और आरपीएफ स्टाफ भी शामिल हुए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                      बिलासपुर स्टेशन में चलाए गए किलाबन्दी टिकट चेकिग और बिलासपुर से कटनी के मध्य गाडियों में सघन टिकट चेकिंग अभियान में कुल 746 मामलों में जुर्माना वसूला गया। रेलवे को कुल एक लाख तैंतिस हजार नौ अस्सी रूपए बतौर जुर्माना हासिल हुआ।

                       रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बिना टिकट के 106 लोगों से 35 हजार रूपए वसूले गए। अनियमित टिकट के 153 मामलों में तिरपन हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया। बिना बुक किये गये लगेज के 464 मामलों से 42,600 रूपये मिले हैं। रेल प्रशासन ने गंदगी फैलाने के 18 मामलों से 1,550 रूपये पेनाल्टी किया है। टिकट श्रेणी परिवर्तन के 05 मामले से 590 रूपये वसूला गया है।

close