टिकट चेकिंग अभियान में 81 हजार का जुर्माना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर—बिलासपुर रेल मंडल ने चांपा स्टेशन में किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया। बेटिकट यात्रा करने वालों में खलबली मच गयी। रेल प्रशासन की टीम ने चेकिंग के अभियान के दौरान बेटिकट,अनियमित टिकट पर चलने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इस दौरान गंदगी फैलाने वाों और लगेज के कई प्रकरण भी बनाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार टिकट चेकिंग अभियान में बेटिकट के 90 मामले,अनियमित टिकट के 68, बिना बुक लगेज के 270,टिकट श्रेणी परिवर्तन के दो,गंदगी फैलाने के सात मामलों में जुर्माना किया है। टिकट चेकिंग अभियान एक्सप्रेस और पैसेन्जर को मिलकर कुल बीस गाडियों में चलाया गया। कुल 437 मामलों से रेल प्रशासन ने 81 हजार रूपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया।

  सघन टिकट चेकिंंग अभियान वरिय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम के मार्गदर्शन और सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाईन के अगुवाई में चलाया गया। इस दौरान वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई तऔर आरपीएफ स्टाफ भी शामिल हुआ।

फाटक रहेगा बंद

 बिलासपुर मंडल प्रबंधन ने लटिया-जयरामनगर स्टेशनों के बीच 6 दिसम्बर मंगलवार को समपार कल्याणपुर फाटक को 12 घंटे बंद रखने का फैसला किया है। इस दौरान सुबह सात से शाम सात बजे तक जरूरी मरम्मत कार्य किया जाएगा। यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था समपार जूठी फाटक से होगा।

close