Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine

टिकरिंग लैब से अनुसंधान को बढ़ावा..अमर न कहा…मिलकर बनाएंगे शहर को सुंदर

saycal vitran or lokarpan karyakaram  (11) saycal vitran or lokarpan karyakaram  (5)’बिलासपुर—-नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने शासकीय बहुउद्देशीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला में शेड निर्माण, अटल टिकरिंग लैब प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। इसके महारानी लक्ष्मीबाई उच्चत्तर माध्यमिक शाला में भी नवनिर्मित शेड, अतिरिक्त कक्ष, कन्या प्रसाधन कक्ष को छात्राओं को समर्पित किया। मंत्री अमर अग्रवाल ने 170 छात्राओं को साइकल वितरण किया।

Join WhatsApp Group Join Now

                              मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि एक अभियान के तहत् बिलासपुर के स्कूलों में शेड निर्माण और मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। भावी पीढ़ी में अनुसंधान के प्रति रूची पैदा करने के उद्देश्य से स्कूलों में अटल टिकरिंग लैब स्थापित किया जा रहा है। वर्तमान में शा.बहु.उ.मा.शाला को अटल टिकरिंग लैब के लिये चुना गया।  स्कूल का नाम पुरे देश में रौशन हुआ है। लैब में विभिन्न प्रयोगों से शिक्षा के मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। बच्चों का हुनर सामने लाया जा सकेगा। प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने गांव-गांव में स्कूल निर्माण समेत 12 वर्षों में लगभग 2 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। अग्रवाल ने कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर है। इसे स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी भी है।

         महापौर किशोर राय ने कहा कि किसी भी शहर के विकास में शिक्षा स्तर का प्रमुख योगदाना होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक स्कूलों के बच्चों के सुविधानुसार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। बच्चो में पढ़ाई के प्रति उत्साह है। आने वाले वर्षों में हमारा नगर और  प्रदेश…शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी होगा।

                           कलेक्टर पी. दयानंद ने कहा कि विभिन्न निर्माण कार्यों से शिक्षा के क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करायी गई है। अटल टिकरिंग लैब की सौगात से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होगा। छात्र-छात्राएं प्रयोगशाला के माध्यम से छोटे-छोटे बारिकियों को  सीखेंगे। बच्चे प्रतीज्ञा करें कि अपने घर के अलावा आसपास के क्षेत्र में गंदगी नहीं करेंगे न करने देंगे। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागृति भी करेंगे।

                नगर निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे ने कहा कि अटल टिकरिंग लैब से बच्चे के प्रतिभा में बढ़ोत्तरी होगी। स्वच्छता अभियान के तहत् जल्द ही शहर के प्रत्येक घरों में दो डस्टबीन दी जाएगी। हरे डस्टबीन में गीला कचरा और नीले डस्टबीन में सूखा कचरा डालने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।

          कार्यक्रम में निगम सभापति अशोक विधानी समेत एमआईसी सदस्य और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या मौजूद थीं।

close
Share to...