टीएस बाबा का रोजाइफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

congress- panjaबिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस कमेटी का रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम 3 जुलाई को सी-5 नेता प्रतिपक्ष शांति नगर, रायपुर में शाम 6.00 बजे किया जाएगा। बिलासपुर कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहर ने रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने कांग्रेस पदाधिकारियों और मुस्लिम भाईयों को आमंत्रण कार्ड भेजकर निमत्रित किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

शहर कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हर साल रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन करती है। इस साल भी नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव के निवास पर रोजा इफ्तार का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला और शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने सभी आमंत्रित अतिथियों से उपस्थित होने की गुजारिश की है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शहर अध्यक्ष के अलावा प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्त, प्रदेश सचिव महेश दुबे, पंकज सिंह, कार्यकारिणी सदस्य शेख गफ्फार, कृष्ण कुमार यादव, नेता प्रतिपक्ष शेख नजुरूद्दीन, पार्षद तैय्यब हुसैन, तजमुलहक, मुकिन कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फिरोज कुरैशी, शहर सचिव हफिज कुरैशी समेत कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल होंगे।

close