ट्रेफिक थाना परिसर मे बनेगा शहीद विनोद चौबे चौक,भूमिपुजन के साथ कम शुरू

Shri Mi
2 Min Read
बिलासपुर–ट्रैफिक थाना परिसर में 35 लाख की लागत से शहीद विनोद चौबे की स्मृति में चौक का निर्माण होगा। मेयर व शहर के जनप्रतिनिधियों ने एक साथ भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद विनोद चौबे के प्रतिमा स्थापित कर चौब निर्माण करने की घोषणा की थी। इसपर निगम प्रशासन द्वारा विधिवत स्टीमेट तैयार कर टेंडर जारी किया गया था। टेंडर फाइनल होने के बाद शनिवार को शहीद विनोद चौबे चौक निर्माण कार्य का भूमिपूजन मेयर श्री किशोर राय व शहर के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। मेयर किशोर राय ने कहा कि शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा स्थापित कर चौक बनाने की मांग वर्षों से की जा रही थी, जो आज पूर्ण हुई है।
निगम प्रशासन द्वारा आने वाले समय में उनकी प्रतिमा स्थापित कर ट्रैफिक थाना परिसर में चौक निर्माण किया जाएगा। पार्षद तैय्यब हुसैन ने कहा कि पिछले 8 वर्षों से लगातार निगम के सामान्य सभा में शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा स्थापित कर चौक बनाने की मांग की जा रही थी। इसपर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पहले ही दौरे में चौक निर्माण की घोषणा की थी। घोषणा के तहत आज निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ है।
इसके लिए उन्होंने निगम प्रशासन व माननीय मुख्मंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया। पीसीसी महामंत्री श्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि वर्षों से शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा स्थापित कर चौक निर्माण करने की मांग थी, जो आज पूर्ण हो रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह शहर के विकास के लिए सतत् रूप से साकारात्मक प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, एमआईसी सदस्य बबलू पमनानी, उद्य मजुमदार, पार्षद रामा बघेल, अभयनारायण राय सहित शहर के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
35 लाख की लगात से होगा निर्माण
35 लाख की लागत से शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा स्थापित कर चौक निर्माण होगा। यह कार्य आने वाले 3 माह में पूर्ण होगा। मूर्ति निर्माण का कार्य भिलाई के परवेज आर्ट द्वारा किया जाएगा।
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close