ढनढन में खूनी संघर्ष..चार की हालत गंभीर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

cimsबिलासपुर— बिलासपुर जिले से कुछ किलोमीटर दूर तखतपुर ब्लाक के ढनढन गांव में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष के दौरान एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज सिम्स में चल रहा है। मारपीट में सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं हुई है। फिलहाल तखतपुर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धरपकड़ शुरू कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   ढनढन में दो परिवार के बीच जमीन को लेकर शुरू हुआ तू-तू – मै-मैं का खेल खूनी संघर्ष के रास्ते तखतपुर थाने और अस्पताल में जाकर रूका। मिली जानकारी के अनुसार विवाद का मुख्य कारण बेजा कब्जा की जमीन को बताया जा रहा है। सिम्स चौकी और तखतपुर पुलिस ने बताया कि खूनी संघर्ष में एक दर्जन से अधिक लोगों को चोट पहुंची है। इसमें चार लोगों की हालत गंभीर है।जिनका इलाज इस समय सिम्स में चल रहा है।

                                          सूत्रों के अनुसार सारे मामला जमीन पर बेजा कब्जा को लेकर है। सोनवानी और अनंत का परिवार एक  जमीन पर अपना दावा काफी लंबे समय से कर रहे थे । आज इसी बात को लेकर दोनों परिवार के बीच तू-तू,मै-मै के बाद जमकर संघर्ष  हुआ है। खूनी संघर्ष में संतकुमार सोनवानी, सुखचैन सोनवानी,शिवलोचन बाई सोनवानी के अलावा दुसरे पक्ष से राजेश कुमार अनंत को गंभीर चोटे आई है। जिन्हें उपचार के लिए तखतपुर स्वास्थ्य केन्द्र से सिम्स भेज दिया गया । इसके अलावा दोनों पक्षों के अन्य लोगों को भी चोंटे पहुंची हैं। फिलहाल उनका इलाज तखतपुर में ही चल रहा है।

                                    तखतपुर पुलिस को जैसे जमीन विवाद और फिर खूनी संघर्ष जानकारी मिली तो दल बल सहित मौेके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। साथ एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिनमें से कुछ अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। मारपीट में 6 महिलाएं भी शामिल हैं।  जिनका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307,147,148, और 206 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

close