तखतपुर से भाजपा नेत्री पहुंची नामांकन भरने…हर्षिता पाण्डेय ने कहा..सीएम के विकासकारी योजनाओं की होगी जीत

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हर्षिता पाण्डेय ने आज नामांकन दाखिल करने जिला कार्यालय पहुंची। इस दौरान भाजपा नेत्री हर्षिता पाण्डेय की माता भी मौजूद थीं।  हर्षिता पाण्डेय ने मां निर्मला पाण्डेय से आशीर्वाद लिया। परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। हर्षिता ने कहा कि टिकट घोषणा के बाद तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में आम जनता में भारी उत्साह है। लोगों का आशीर्वाद भी मिल रहा है। लोग पिता जी के किए गए विकास योजनाओं को आज भी नहीं भूले हैं। आज माता जी ने भी नामांकन फार्म दाखिल करते समय मौजूद होकर आशीर्वाद दिया है।जानकारी मिली है कि हर्षिता पार्टी नेताओं के साथ एक नवम्बर को नामांकन दाखिल करेंगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय आज तखतपुर विधानसभा के लिए भाजपा से नामांकन फार्म दाखिल करने पहुंची। इस दौरान भाजपा के कद्दावर नेता और तखतपुर विधानसभा से प्रतिनिधित्व कर चुके स्वर्गीय मनहरण लाल पाण्डेय की पत्नी निर्मला पाण्डेय भी मौजूद थीं। निर्मला पाण्डेय व्हीलचेयर के सहारे बेटी के साथ रिटर्निंग अधिकारी के सामने आयी। उन्होने बेटी को शुभकामनाएं दी।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि तखतपुर की जनता में टिकट मिलने के बाद भारी उत्साह है। जनता का आशीर्वाद उनके साथ है। आज भी लोग पिता स्वर्गीय मनहरण लाल पाण्डेय को याद करते हैं। उनके व्यक्तित्व के साथ ही सरकार की जनकल्याणाकारी योजनाओं का प्रत्याशी होने के कारण फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण इस समय प्रदेश में भाजपा की लहर है। चौथी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी।

हर्षिता ने बताया कि उनके साथ मा का भी आशीर्वाद है। जनता कांग्रेस के चाल चरित्र चेहरे से अच्छी तरह वाकिफ है। तखतपुर में जनता कांग्रेस का कोई प्रभाव नहीं है। जाहिर सी बात है कि तखतपुर की जनता बेटी को आशीर्वाद देने के लिए मतदान की तारीख का इंतजार कर रही है।

close