तहसील पटवारी संघ चुनावः बृजेश राजपूत बने सकरी तहसील अध्यक्ष..पूनम को सचिव का जिम्मा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—सकरी पटवारी संघ की बैठक में पटवारियों ने सर्वसम्मति से बृजेश राजपूत को अध्यक्ष चुना है। बैठक का आयोजन 23 फरवरी को किया गया। चुनाव कार्यक्रम का संचालन जिला पटवारी संघ अध्यक्ष के निर्देश पर पर्यवेक्षक की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान सकरी के पटवारियों ने सौहार्धपूर्ण वातावरण में अन्य पदों के लिए भी नए पुराने चेहरों का चुनाव किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  उस्लापुर स्थित हाटल में सकरी पटवारी संघ का चुनाव हुआ। चुनाव कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष के निर्देश पर पर्यवेक्षक पवन पठारी और विजय कोशले की उपस्थिति में किया गया।

                 बैठक में मौजूद सभी पटवारियों ने सकरी पटवारी बृजेश राजपूत को सर्वसम्मिति से अध्यक्ष पद पर मनोनित किया। उपस्थित पटवारियों ने इस दौरान संगठन के अन्य पदों के नाम का भी एलान किया।

                   सौहाद्धपूर्ण वातावरण में पटवारियों ने सरिता वस्त्रकार और जितेन्द्र ध्रुव को उपाध्यक्ष के लिए चुनाव, पूनम गुप्ता को सचिव बनाया है। सहसचिव भावना यादव और विधि प्रभारी विभव को बनाया गया।

                      पटवारियों ने संरक्षक मण्डल के लिए राजेन्द्र शुक्ला, प्रकाश दास मानिकपुरी, राम खिलावन सोनवानी, सुखलाल नामदेव और धीरेन्द्र सिंह का चयन किया है।

close