तानाखार विधायक की कलेक्टर से शिकायत…जोगी पर लगाया निशाना..कहा..धोखेवाजों को मिलेगी हार..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

     बिलासपुर— कांग्रेस जिला प्रभारी तानाखार विधायक रामदयाल उइके के साथ राजकिशोर नगर के लोग कलेक्टर से मुलाकात पानी की समस्या को सामने रखा। तानाखार विधायक उइके ने कलेक्टर से बातचीत कर बताया कि चंदन आवास में सरकार नल से गंदा पानी निकल रहा है। लोग गंदा पीने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी प्रशासन लोगों की शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिसके चलते आम जनता परेशान हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

             कांग्रेस विधायक रामदयाल उइके के साथ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने भी चंदन आवास में रहने वालों के साथ मुलाकात की। रामदयाल ने बताया कि आवास में रहने वालों का पानी का एकमात्र स्रोत सरकारी नल है। महीनों से बदबूदार पीला पानी आ रहा है। मामले की शिकायत कई बार प्रशासन की बावजूद इसके समस्या की तरफ ध्यान नहीं दी दिया।

              इस दौरान आवास के लोगों ने भी अपनी पीड़ा कलेक्टर के सामने रखा। महिलाओं ने बताया कि पानी को बहुत उबालने के बाद भी बदबू नहीं जाता है। शरीर में फोड़े फुंसी होने लगे हैं। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि लोगों की समस्या का तत्काल निराकरण किया जाएगा।

कांग्रेस बहुमत से बनाएगी सरकार…

                   कलेक्टर से मुलाकात के बाद तानाखार विधायक रामदयाल उइके ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उइके ने कहा कि साल 2018 विधानसभा में कांग्रेस की जीत होगी। जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस सरकार भी बनेगी। टीएस सिंहदेव के बयान पर उइके जवाब देने से इंकार किया। उन्होने बताया कि जोगी भाजपा के साथ हैं। और भाजपा से जनता नाराज है। धोखेबाजों को जनता विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।

                                 उइके ने बताया कि जाति मामले में जोगी को सरकार का भरपूर समर्थन मिला है। तकनीकि खामियां जानबूझकर रखने के कारण ही कोर्ट से जोगी को कुछ समय के लिए राहत मिली है। क्या मरवाही से चुनाव लड़ेंगे के सवाल पर उइके ने बताया कि नेतृत्व के आदेश का पालन किया जाएगा।

close