मेरा बिलासपुर
थानेदार के खिलाफ 376 का मामला दर्ज…SP के आदेश पर जांजगीर थानेदार पर हुई कार्रवाई..जांच में हुआ खुलासा


मामले में जांंच अधिकारी अर्चना झा ने बताया कि बिलासपुर में महिला सब इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया कि एक थानेदार ने शादी का झांसा देकर लम्बे समय से दैहिक शोषण किया। बाद में दूसरी महिला को भी निशाना बनाया। अब दोनों से ही शादी करने से इंंकार कर दिया है। अब देख लेने की धमकी भी देता है।
महिला उप निरीक्षक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान ने जांच का जिम्मा एडिश्नल एसपी अर्चना झा को दिया। अर्चना झा ने एक दिन पहले रिपोर्ट पुलिस कप्तान के सामने पेश किया। मामले में अनुमति मिलने के बाद जांजजीर में पदस्थ थानेदार प्रदीप आर्य के खिलाफ बिलासपुर महिला थाना में 376 का मामला दर्ज कर लिया गया है।
कहानी दैहिक शोषण की
जानकारी के अनसुार महिला उप निरीक्षक ने अपनी शिकायत में बताया कि चन्द्रखुरी में ट्रेनिंग के दौरान प्रदीप आर्य और उसके बीच नजदीकी बढ़ी। मामला शादी तक पहुंचा। दोनो के बीच सम्बन्ध बने। सिलसिला लगातार चलता रहा। बाद में थानेदार प्रदीप आर्य ने शादी से इंकार कर दिया। दूसरी महिला से प्रेम संबध बनाया। शिकायत के अनुसार प्रदीप आर्य दूसरी महिला को इसी तरह परेशान किया। अब प्रताड़ित करता है। महिला शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि आर्य ने शिकायत के डर से शादी करना मंजूर किया। लेकिन बाद में एक बार इंकार कर दिया। अब दोनों परेशान करता है।
पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले में जांच का जिम्मा एडिश्नल एसपी अर्चना झा को दिया। एडिश्नल एसपी ने एक दिन पहले रिपोर्ट एसएसपी के सामने पेश किया। जांच पड़ता लके बाद एसपी ने थानेदार प्रदीप आर्य के खिलाफ 376 मामला दर्ज करने का आदेश दिया। आज प्रदीप आर्य के खिलाफ बिलासपुर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांजगीर थाना प्रभारी प्रदीप आर्य गुम हो गए हैं। पुलिस अब तलाश कर रही है।