दिग्गजों की उपस्थिति में होगी किसान पदयात्रा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

bhupesh1बिलासपुर— जिला कांग्रेस कमेटी की किसान न्याय पदयात्रा को पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। पदयात्रा कोनी से ठीक दस बजे रवाना होगी। इस मौके पर कांग्रस के दिग्गज नेता भी उपस्थित होंगे। कार्यक्रम को भूपेश बघेल संबोधित भी करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     जिला कांग्रेस कमेटी की किसान न्याय पदयात्रा को कल 10 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल रवाना करेंगे। पदयात्रा की अगुवाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शुक्ला करेंगे। यात्रा में स्थानीय विधायक भी शामिल होंगे। पदयात्रा रवानगी कार्यक्रम में पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, कोटा विधायक रेणु जोगी, महामंत्री अटल श्रीवास्तव,कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय, पंकज सिंह,रामशरण यादव पिनाल उपवेजा समेत कांग्रेस  कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

                     पदयात्रा के जहां-जहां से निगलेगी। गरीब किसान और मजदूरों को जागरूक किया जाएगा। राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि 14 अक्टूबर को कोनी से रतनपुर,15 अक्टबर को रतनपुर से चपोरा,16 अक्टूबर को चपोरा से बेलगहना तक पदयात्रा रहेगी। पदयात्रा का दूसरा चरण 25 अक्टूबर को लिंगियाडीह से मोहरा,26 अक्टूबर को सीपत से जयराम नगर,27 अक्टूबर को पचपेढ़ी से जोंधरा के लिए रवाना होगी। इसी तरह तीसरा चरण 5 नवम्बर को तखपुर से बेलपान,6 अक्टूबर को घुटकू से गनियारी की पदयात्रा होगी। चौथे चरण की पदयात्रा गौरेला सात नवम्बर, पेन्ड्रा 8 अक्टूबर, मरवाही 9 अक्टूबर को होगी। पदयात्रा का समापन पांचवे चरण में बिल्हा में होगा।

close