दिन दहाड़े 11 हजार की लूटपाटः 4 आरोपी पकड़ाए..आरोप में 2 नाबालिग भी शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—शराब दुकान के पास दिन दहाड़े जेब में हाथ डालकर लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग है। पूछताछ के बाद आरोप स्वीकार करने पर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस जानकारी के अनुसार 25 दिसम्बर की शाम साढ़े 6 बजे प्रार्थी ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर लूटपाट का शिकार होना बताया। पीड़ित सत्यनारायण ने बताया कि वह घटना के दिन अपने साथी के साथ रिंग नम्बर दो भाटिया पेट्रोल पम्प के पास खड़ा था। इस दौरान वह अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। दोस्त मोटर सायकल में पेट्रोल डलवाने भाटिया पेट्रोल पम्प गया था। और वह शराब भठ्ठी के सामने दोस्त का इंतजार कर रहा था।

अपनी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान तीन चार लड़के आए। और पूछने लगे कि यहां क्यों खड़े हो। । ऐसा कहते हुए उसमें से एक लड़के ने जेब में हाथ डालकर पर्स निकाल लिया। और देखते ही देखते फरार हो गया। पर्स में 11 हजार रूपए थे।

शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पता साजी शुरू हुई। घटना स्थल पहुंचकर संदिग्धों पर नजर रखा गया। इसी दौरान अपराध करने का मौका तलाशते घूम रहे दो संदिग्ध रोहित सिंह ठाकुर और धर्मेन्द्र सिंह को पकड़ा गया। दोनों ने पूछताछ किया गया। इस दौरान दोनों ने गोलमोल जवाब दिए। कड़ाई से पेश आने पर दोनों ने बताया कि अपराध को दो नाबालिगों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। लूटपाट के बाद रूपयों को आपस में बांट लिया है।

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की निशान देही पर दोनों नाबालिंगो को भी पकड़ा गया। इस दौरान बाटें गए रूपयों को भी बरामद किया गया। चारों के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया है।

close