दिल्ली को देखकर जागा छत्तीसगढ़ प्रशासन

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।रायपुर के प्रदूषण को कम करने के लिये बनाई गई कार्य योजना लागू करने सोमवार को रायपुर के चिप्स ऑफिस सभागार में आवास एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव अमन सिंह ने बैठक ली। बैठक में यह फैसला लिया गया कि शहरी इलाकों में गाड़ियों से हो रहे प्रदूषण को रोकने यातायात और पुलिस विभाग मिलकर गाड़ियों के प्रदूषण की माप का काम शुरू करेंगे और यह सुनिश्चित करें कि 31 दिसंबर तक सारे वाहनों के प्रदूषण की जांच हो जाये।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                            रायपुर के आस-पास संचालित ढाबों में कोयला जलाये जाने से पर्यावरण को हो रही क्षति पर चर्चा हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि इसकी जांच के लिये क्षेत्रीय अधिकारी रायपुर एवं कलेक्टर रायपुर द्वारा एक संयुक्त टीम बनाई जाये। इसी प्रकार ठंड में लकड़ी के अलाव जलाने से भी हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिये क्रेडा से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए उन्नत चूल्हे के उपयोग को बढ़ावा दिए जाने के लिए चर्चा हुई।

                                            बैठक में नगर निगम के कचरे को खुले मे जलाए जाने पर तत्काल कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। प्रमुख सचिव ने नगर निगम कमिश्नर को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए  कि नगरीय कचरे को खुले में ना जलाया जाये। इसी प्रकार विभिन्न निर्माण कार्याे में हरे कपड़े का नेट ना लगाये जाने वाली निर्माण संस्थाओं पर कडी कार्यवाही के निर्देश दिये गए।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close