दिल्ली से लौटे सभी क्वारंटाइन पर गए..8 बिलासपुर में 9 वां मुंगेली में पकड़ाया..मलेशियाई भी थे शामिल

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—- जिला प्रशासन को जानकारी मिली कि कुछ लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिलासपुर लौटे हैं। जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने सभी 10 लोगों को बारी बारी से अपने कब्जे में लिया। सभी को क्वारंटीन में भेज दिया गया है। बताया जा  रहा है कि इनमें से एक व्यक्ति  गुपचुप तरीके से मुंगेली फरार हो गया। लेकिन मुंगेली प्रशासन ने उसे भी पकड़कर क्वरंटाइन में भेज दिया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         बिलासपुर से कुछ लोग एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली गए थे। जिला प्रशासन को जानकारी मिली कि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी 10 लोग बिलासपुर पहुंचे हैं। और बिना जानकारी दिए घर चले गए हैं। जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने सभी लोगों ट्रेस कर क्वारंटाइन पर भेज दिया है। साथ ही प्रशासन को यह भी जानकारी मिली कि एक व्यक्ति छिपकर भागने में कामयाब हुआ है। और वह व्यक्ति मुंगेली जिला का रहरने वाला है।

                 इधर मामले की जानकारी मुंगेली जिला प्रशासन को मिली।   इसके बाद प्रशासन ने सुबह ही उस व्यक्ति को पकड़ लिया है। साथ ही उसे क्वारंटाइन में भेज दिया है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कुछ मलेशिया के लोग भी शामिल थे। इसलिए दिल्ली में कार्यक्रम से शामिल होकर लौटे लोगों को एतिहात के तौर पर क्वारंटाइन में रखा गया है। लक्षण पाए जाने पर ही इलाज होगा। फिलहाल रोग के कोई लक्षण उनमें नहीं है।

close