दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारी में जुटे भाजपाई

Chief Editor
3 Min Read

??????????

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों की बैठक  गुरूवार को  भाजपा कार्यालय करबला  में सम्पन्न हुई। जिसमें मंडल में आयोजित होने वाले पं.दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई एवं तिथि निर्धारित कर मंडल प्रशिक्षण हेतु प्रभारी बनाये गये।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश सहमहामंत्री संगठन  पवन साय ने कहा कि यहां उपस्थित कार्यकर्ता जो भाजपा की नीति से अच्छी तरह वाकिफ हैं मण्डलों के प्रशिक्षण में जाकर उन्हें पार्टी की गतिविधियों व इतिहास सहित अन्य विषयों की जानकारी देंगे। मंडल स्तरीय प्रशिक्षण दो दिवसीय होगा .। जिसमें मंडल में निवासरत् समस्त सक्रिय सदस्य हिस्सा लेंगे। प्रशिक्षण के कुशल प्रबंधन के लिये मंडल स्तर पर तैयारी करें कार्य विभाजन किया जाए एवं प्रशिक्षण प्रमुख, व्यवस्था प्रमुख एवं नियंत्रक बनाये और प्रत्येक कार्य व्यवस्था की सूची बनाकर दायित्व सौंपे।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजा पाण्डेय ने समस्त मंडलों के दो दिवसीय प्रशिक्षण की तिथि बताया जिसमें रतनपुर 8 व 9 सितम्बर, कोटा 9 व 10 सितम्बर, बिल्हा 10 व 11 सितम्बर, गनियारी 11 व 12 सितम्बर, मस्तूरी 12 व 13 सितम्बर, तखतपुर 13 व 14 सितम्बर, सीपत 14 व 15 सितम्बर, बेलतरा 15 व 16 सितम्बर, मरवाही 17 व 18 सितम्बर, गौरेला 18 व 19 सितम्बर, पेण्ड्रा 19 व 20 सितम्बर को प्रशिक्षण सम्पन्न होगा।

भाजपा जिला महामंत्री द्वय रजनीश सिंह व घनश्याम कौशिक ने बताया कि प्रशिक्षण हेतु मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है जिसमें रतनपुर राजा पाण्डेय, मस्तूरी, डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, कोटा रजनीश सिंह, तखतपुर घनश्याम कौशिक, बिल्हा बृजभूषण वर्मा, गनियारी, राजेश तम्बोली, सीपत डाॅ.सुनील जायसवाल, बेलतरा विजयधर दीवान, मरवाही समीरा पैकरा, गौरेला कांशी साहू, पेण्ड्रा विष्णु अग्रवाल एवं बिलासपुर गुलशन ऋषि प्रभारी बनाये गये है।

आज की बैठक में प्रमुख रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, बृजभूषण वर्मा, विजयधर दीवान, रामलाल साहू, राजेश तम्बोली, डाॅ.सुनील जायसवाल, समीरा पैकरा, मोहित जायसवाल, तिलकराम देवांगन, शिवमोहन बघेल, कपिल सिंह ठाकुर, विश्राम कौशिक राजेश्वर शर्मा, सोमेश तिवारी, कुबेर सर्राटी, दिनेश सिंह मरावी, मनहरण यादव, प्रदीप कौशिक, बीआर महोबिया, शैलेन्द्र सिंह, अवधेश अग्रवाल, मुरारी गुप्ता, यदुराम साहू, बांकेबिहारी गुप्ता, गोविंद यादव, संतोष वर्मा, सीताराम निर्मलकर, राकेश दीक्षित, मनीष अग्रवाल, विजय राठौर, रवि मेहर, राजेन्द्र अग्रहरी, प्रणव शर्मा, मनोज साहू, संतोष तिवारी, तुलसीराम कौशिक, हरीश कुमार साहू सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

close