दुष्कर्म का आरोपी निकला कोरोना पाजीटिव..मुलायजा के दौरान डाक्टर ने बताया..पुलिस में हड़कम्प..अब पूरा स्टाफ कराएगा टेस्ट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर-( टेकचंद कारड़ा)— नाबालिक के साथ अनाचार का आरोपी कोरोना पाजीटिव पाया गया है। मामला उस समय सामने आया जब पुलिस मुलायजा के लिए आरोपी को डाक्टर के पास ले गयी। कोरोना पाजीटिव खबर के बाद विभाग में सनसनी फैल गयी। स्टाफ को टेस्ट कराने का आदेश दिया गया है।
 
               नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म को अंजाम देने के वाला आरोपी सूरज सिंह कोरोना पाजीटिव पाया गया है। पुलिस को मामले की जानकारी मुलायजा के दौरान मिली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भिलौनी  निवासी  प्रार्थी ने 17 सितंबर को थाना पहुंचकर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की शिकायत की। प्रार्थी ने बताया कि नाबालिग बेटी के साथ गांव का ही युवक सूरज सूर्यवंशी पिता दुर्गा प्रसाद ने दुष्कर्म किया है। आरोपी की उम्र 20 साल है। आरोपी नाबालिग बेटी को  बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
 
            प्रार्थी की शिकायत पर अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन कर आरोपी को भिलौनी गांव से ही धर दबोचा। आरोपी की चंगुल से नाबालिग को छुड़ाया गया। आरोपी पर आईपीसी की धारा 363 366 (क) 376 पास्को 4,6 के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद युवक को डॉक्टरी मुलायजा  के लिए तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जांच पड़ताल के दौरान डाक्टरों ने आरोपी युवक को कोरोना पाजीटिव होना बताया।
 
             कोरोना पाजीटिव खबर के पुलिस विभाग में खलबली मच गयी। पुलिस कप्तान ने सभी कर्मचारियों को कोरोना जांच का आदेश दिया है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी युवक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जज के सामने पेश किया। इसके बाद आरोपी को जुडिशल रिमांड पर जेल भेजा गया।
TAGGED:
close