देर रात्रि पकड़ाए आधा दर्जन से अधिक जुआरी…छुड़ाने पहुंच गए पार्षद और साथी…सभी जुआरी मुचलके पर रिहा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— बीती रात तोरवा पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा है। पकडे गए लोगों मेंं एक जुआरी पार्षद का नजदीकी निकला। देर रात की कार्रवाई में ताश समेत दाव पर लगायी राशि को भी जब्त किया गया है। देर रात्रि की कार्रवाई में स्थानीय पार्षद ने जमकर सक्रियता दिखाई। थाने में मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                           बीती देर रात्रि एएसआई आरके शर्मा को जानकारी मिली कि कुछ लोग बापूनगर में एक गुप्त जगह बावन पत्ती पर दांव लगा रहे हैं। खबर लगते ही आरके शर्मा साथियों के साथ मौके पर पहुंंच। पुलिस को देखते ही जुआरियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को टीम ने धर दबोचा।

                           जानकारी के अनुसार पकड़े गए लोगों में स्थानीय पार्षद का रिश्तेदार और परिचित लोग शामिल थे। खबर लगते ही स्थानीय पार्षद रसूख के साथ देर रात्रि साथियों के साथ तोरवा थाना पहुंच गए। सभी को निशर्त छोड़ने के लिए दबाव बनाया। लेकिन पुलिस ने छोड़ने से इंकार किया। बाद स्थानीय स्तर पर सभी आरोपियों को 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

            तोरवा पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ रात्रि तीन बजे कार्रवाई की गयी है। पकड़े गए सभी आरोपी बाबूनगर तोरवा के ही रहने वाले हैं। आरोपियों के नाम  बबलू पनगरे, प्रहलाद शरण अजारियास, अजीत ललपुरे, किशन खरे, राजू कामटी,भोलू तकेश्वर, विकास कुमार पुरसैल. है।

Share This Article
close