देवी दर्शन के बाद युवती ने खाया जहर

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

cimsबिलासपुर—-रतनपुर मंदिर दर्शन के बाद गार्डन में बैठी मनेन्द्रगढ़ की एक  युवती ने जहर सेवन कर लिया है। स्थानीय लोगो की सहायता से छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर स्थित सिम्स में भर्ती कराया गया है। जहर खाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

                  जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़ निवासी ममता सिंह पिता शिवराम सिंह 27 साल अपने दोस्त के साथ रतनपुर महामाया मंदिर दर्शन करने आयी थी। दर्शन के बाद ममता अपने साथी के साथ महामाया मंदिर के गार्डन में घूमने गयी। इसी दौरान उसने जहर का सेवन कर लिया। तड़पती युवती को कुछ लोगो ने उपचार के लिए रतनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया।  बिगड़ती हालत को देखते हुए ड़ॉक्टरो ने युवती को सिम्स रिफर कर दिया।

                युवती की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है। जहर खाने का क्या कारण है अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इसकी जानकारी उसके साथी युवक को भी नही है। पुलिस को ममता के होश में आने का इंतजार है।

निराश चिकित्सक लौटे वापस..कहा..बंद हो अभियान
READ