Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine

देश की सर्वश्रेष्ठ पाँच महिला वीएलई में पालनार की जानकी भी

60CF3F1923556877991167BACBFFAE43 (1)सम्मान पाने वाली छत्तीसगढ़ की अकेली लड़की दंतेवाड़ा।कॉमन सर्विस सेंटर पालनार में वीएलई ( विलेज लेवल इंटरप्रिन्योर) के रूप में कार्यरत जानकी कश्यप को उत्कृष्ट सेवा के लिए केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सम्मानित किया। जानकी देश भर की उन पाँच महिला वीएलई में शामिल हैं जिन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मंगलवार को नई दिल्ली के सिरी फोर्ट आडिटोरियम में हुए सीएससी नेशनल कांफ्रेंस में जानकी को सम्मानित किया गया। जानकी ने बताया कि साल भर पहले तक सोचा भी नहीं था कि कभी दिल्ली जाऊँगी।

Join WhatsApp Group Join Now

                             केंद्रीय संचार मंत्री के हाथों सम्मानित होने का मौका मिल रहा है यह मेरे लिए बड़े गौरव की बात है। कॉमन सर्विस सेंटर के ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि जानकी को यह सम्मान दूरस्थ क्षेत्र में सेवा की गुणवत्ता के लिए दिया गया है। जानकी का काम सराहनीय रहा है और पालनार क्षेत्र में डिजिटल पेमेंट को लोकप्रिय करने, ग्रामीणों को डिजिटल पेमेंट का लाभ उठाने प्रेरित करने में जानकी की बड़ी भूमिका रही है।

                              पवन ने बताया कि जिले में ९१ सीएससी सेंटर कार्य कर रहे हैं। सीएससी सेंटर के माध्यम से दूरस्थ गाँवों के लोगों को बैंक अथवा एटीएम जाने से मुक्ति मिल रही है। माइक्रोएटीएम के माध्यम से डेबिट कार्ड से ही आप भुगतान ले सकते हैं। डिजिपे के माध्यम से केवल आधार कार्ड द्वारा आप बैंक से अपना पेमेंट ले सकते हैं।

                         ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि सीएससी सेंटर के माध्यम से ग्रामीणों को सबसे बड़ा लाभ यह हुआ है कि उन्हें २० किमी दूर बैंक नहीं जाना पड़ रहा। चाहे पेंशन भुगतान लेना हो या बैंक से किसी भी प्रकार की राशि का आहरण, अब यह आसान हो गया है। सीएससी सेंटर से आधार कार्ड, पैन कार्ड निर्माण वगैरह बुनियादी सुविधाएँ भी आसान हो गई हैं।

                      चिप्स के ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रवींद्रन ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से सभी के खाते खुल गए। यहाँ अंदरूनी क्षेत्रों में बड़ी समस्या बैंक पहुँचने की होती थी। सीएससी ने इस परेशानी को दूर कर दिया है। अब ग्रामीणजन आसानी से पेमेंट ले सकते हैं। सिरी फोर्ट आडिटोरियम में आयोजित हुए कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री ने कुछ और सुविधाएँ भी सीएससी सेंटर में आरंभ कराईं। कलेक्टर सौरभ कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौरव सिंह ने जानकी को इस अवसर पर शुभकामनाएँ भी दीं।

close
Share to...