दो बैटरी चोर चढ़ गए पुलिस के हत्थे.. खरीददार भी पकड़ाया..दोनों कोर्ट में पेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने चोरी के आरोप में 5 नग बैटरी के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 25 -26 सितंबर की दरम्यानी रात्रि को जगदंबा कॉलोनी में   चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में  एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। तीसरे आरोपी के पास से चोरी की तीन बैटरी बरामद किया गया है।
 
               पुलिस के अनुसार 26 सितंबर जगदंबा कालोनी निवासी आशीष कुमार शाह पिता स्वर्गीय भवानी प्रसाद साह ने् रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात बदमाशों ने बैटरी की चोरी की है। 25 सितम्बर रात्रि 10 बजे खाना खाने के बाद परिवार समे घर के प्रथम तल सोने चले गए ।26 सितम्बर को सुबह करीबन 6 देखा कि मेन गेट का ताला टूटा था। पोर्च के अंदर से इनवर्टर का 2 नग बैटरी किसी ने पार कर दिया है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 380 मामला दर्ज किया।
 
          शिकायत के बाद पतासाजी के दौरान सरकंडा पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति  चोरी की बैटरी बेचने की फिराक में घूम रहा है।  सूचना मिलते ही सरकंडा  पुलिस मौके पर पहुंच गयी। आरोपी को पकड़़कर पूछताछ की गयी। आरोपी ने अपना नाम हुसैन खान उर्फ मंजिला पिता सलीम खान उम्र 22 वर्ष निवासी मुरूम खदान खमतराई रोड अशोक नगर बताया। आरोपी ने 2 नग बैटरी चोरी की बात को स्वीकार किया।
 
             आरोपी ने पुलिस को जानकारी दी कि विजय कौशिक पिता सुशील कौशिक निवासी गांधी चौक ठाकुर देव मंदिर के पास 3 नग बैटरी रखना भी बताया। पुलिस ने तीनो के खिलाफ अलग से सीआरपीसी की धारा 41(1-4) और आईपीसी की 379 अलग दर्ज किया। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
      
 
close