बिलासपुर—छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने नगर पंचायत बोदरी को सेनेटाइजर दिया है। कौशिक ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सोडियम हाइपो क्लोराइड सेनेटाइजर 15 जार में 300 लीटर दिया है। साथ ही लोगों को सरकार के दिशा निर्देश पालन करने को कहा है।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सीईओ को भारी मात्रा में सेनेटाइजर दिए जाने के बाद कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में सेनेटाइजर का छिड़काव किया जाए। सभी लोग सरकार के दिशा निर्देश का पालन करें। फिजीकल दूरी के साथ फेसमास्क का प्रयोग करें। साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने उपाय भी बताए।
सेनेटाइजर उपलब्ध कराने में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद गुप्ता, आरती गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर कृष्ण कुमार कौशिक जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर, दिनेश पाण्डेय मंडल महामंत्री बोदरी, शरद गुप्ता पार्षद लक्ष्यमी नारायण मरावी, दीपक वर्मा पूर्व पार्षद रामेश्वर ध्रुव पूर्व एल्डरमेन राजकुमार यादव सुनील मलघानी मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश शर्मा, इंजीनियर के.एन उपाध्याय सईद कुरैशी मैौजूद थे।