धान खरीदीः गड़ब़ड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई..दीवान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

bachat baink seva sahkari samiti birkona  (3)बिलासपुर–किसान की उपज का हर दाना धान सही समर्थन मूल्य पर क्रय कर ऑनलाइन भुगतान तत्काल समिति के माध्यम से किया जा रहा है। प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। खरीदी में तथा उसके रख-रखाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो। यह समिति का दायित्व है। विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने आज जिले के 100 वर्ष पुराने बचत सेवा सहकारी समिति ग्राम बिरकोना में धान खरीदी के शुभारंभ के अवसर पर उक्त बातें कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        दीवान ने किसानों से कहा कि वे अपने धान सरकार के पास बेचे तथा कोई भी दिक्कत हो तो संबंधित अधिकारियों से उसकी शिकायत भी करें। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि खरीदी में कोई गड़बड़ी न हो, बोरे की पर्याप्त व्यवस्था हो तथा व्यवस्थित रूप से धान खरीदी करें और किसानों की सुविधा का ध्यान रखें। किसान भी व्यवस्था बनाने में अधिकारियों को सहयोग करें। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विजयधर दीवान ने कहा कि छत्तीगढ़ सरकार ने धान खरीदी पूरे छत्तीसगढ़ के साथ जिले में किया जा रहा है।

          जिले के धान खरीदी के प्राधिकृत अधिकारी कलेक्टर बिलासपुर अन्बलगन पी. ने इस अवसर पर कहा कि देश में पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ में विकेन्द्रीकृत धान खरीदी कार्य हो रहा है। पिछले 10 वर्षों में खरीदी कार्य उन्नत स्तर पर पहुंचा है। खरीफ सीजन में किसान के धान को तुरन्त बेचने व तुरन्त खरीदने की व्यवस्था की गई है।कलेक्टर ने कहा कि बिरकोना समिति ने जो मॉडल बनाया है उसे यथावत बनाएं रखें तथा यह अन्य समितियों के लिए भी एक मॉडल बनें।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने फड़ में जाकर धान तौलकर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया।

close