धान बीज उत्पादक किसानों को भी मिलेगा बोनस,राज्य सरकार ने जारी किया आवंटन,बीज निगम द्वारा किसानों को दी जाएगी यह राशि

Shri Mi
1 Min Read

mantralat,atal nagar,raipur,नगरीय निकाय,ट्रान्सफर लिस्ट,भिलाई नगर निगम आयुक्तरायपुर।राज्य सरकार ने बीज उत्पादक किसानों से खरीदे गए धान बीजों पर बोनस देने के लिए 14 करोड़ 67 लाख रूपए का आवंटन जारी कर दिया है। यह राशि उन किसानों को दी जाएगी, जिनके द्वारा पिछले खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 में  छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम को चार लाख 89 हजार 112 क्विंटल धान बीज बेचा गया था। उन्हें 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से 14 करोड़ 67 लाख 33 हजार 622 रूपए का बोनस दिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कृषि एवं जैव-प्रौद्योगिकी विभाग ने मंत्रालय से यह राशि कृषि संचालनालय को जारी कर दी है। कृषि संचालक  एम.एस. केरकेट्टा ने आज बताया कि संचालनालय द्वारा यह राशि कल बीज निगम के खाते में हस्तातंरित कर दी गई है। बोनस की यह राशि किसानों को धान बीज पर दिए गए समर्थन मूल्य के अतिरिक्त होगी। पिछले खरीफ वर्ष 2017-18 में धान बीजों का उपार्जन में भी कॉमन धान पर 1550 रूपए और ए-ग्रेड धान बीज पर 1570 रूपए प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close